CSK-RCB Controversy: 'गाने की जरिए हमारी टीम और प्लेयर्स का मजाक उड़ाया', चेन्नई सुपर किंग्स ने BCCI से की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शिकायत

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 में हर रोज एक से बढ़कर एक मैच खेले जा रहे हैं। इस बीच टूर्नामेंट में एक विवाद की एंट्री हुई है। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ यह कदम उठाया?
चेन्नई-बेंगलुरु मैच का है मामला
मामला 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच का है। मुकाबले के बीच स्टेडियम में एख गाना बजाया गया, जिसमें डोसा, इडली, सांभर और चटनी जैसे शब्दों का उपयोग किया गया था। इन्हीं को लेकर चेन्नई ने आपत्ति जताई है। फ्रेंचाइजी का कहना है कि यह गाना उनकी टीम और खिलाड़ियों का मजाक बनाने जैसा है।
CSK ने की जांच की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा, आमतौर पर स्टेडियम में डीजे का उपयोग घरेलू टीम को सपोर्ट करने के लिए होता है। लेकिन 5 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच के दौरान स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के ऊपर आपत्तिजनक कमेंट किए गए। इसके बाद हमने बीसीसीआई को पत्र लिखकर मामले की जांच करने की अपील की है।
बता दें कि आईपीएल में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच सबसे बड़ी राइवलरी देखने को मिलती है। दोनों को आईपीएल का सदर्न डर्बी कहा जाता है। हेड टू हेड में तो चेन्नई ज्यादा बार बेंगलुरु पर भारी पड़ी है, लेकिन बीते कुछ सीजन में बेंगलुरु ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। इस सीजन में अभी तक दोनों टीमों का आमना-सामना एक बार हुआ है। इस मैच में आरसीबी ने 43 रन से जीत हासिल की थी।
Created On :   16 April 2026 5:26 PM IST











