IPL 2026: MI ने PBKS को दिया 196 रन का टारगेट, डिकॉक ने जड़ा शतक, अर्शदीप ने झटके तीन विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 24वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर एमआई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। MI ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।
डिकॉक ने बतौर ओपनर पंजाब किंग्स के खिलाफ 53 गेंदों में शतक लगाकर मुंबई को संकट से उबारा। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 7 छक्के लगाए। क्विंटन डिकॉक विश्व क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले रिटायरमेंट से यू-टर्न लिया। रिटायरमेंट से वापसी के बाद डिकॉक जबरदस्त लय में दिखे हैं।
यह पहला मौका है जब डिकॉक ने आईपीएल में शतक लगया है वह भी एमआई के लिए। इसके पहले वह टीम की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा 81 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में डिकॉक अब तक 3 शतक लगा चुके हैं।
डिकॉक अब तक 3 टीमों की तरफ से खेलते हुए तीनों में शतक लगा चुके हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) शामिल है। शतक लगाने की सूची में केएल राहुल और संजू सैमसन भी तीन अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते हुए शतक लगा चुके हैं।
पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी मुंबई ने 14 गेंदों के भीतर 2 विकेट खो दिए थे। रायन रिकल्टन (2 रन) और सूर्यकुमार यादव (0 रन) पर आउट हो गए। मगर डिकॉक ने एक छोर संभाले रखा और नमन धीर के साथ मिलकर टीम के लिए 122 रन जोड़ो। इस साझेदारी ने मुंबई को मुश्किल से बाहर निकाल कर लाई।
Created On :   16 April 2026 9:22 PM IST











