Virat Kohli News: 'मैं पूरी तरह फिट..' विराट कोहली के बयान ने बढ़ाई आरसीबी की टेंशन

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 के 23वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपरजायंट्स पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। टीम को जीत दिलाने में स्टार बैटर विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई। वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे और 49 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्हीं की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 147 रन का टारगेट 15.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।
यह भी पढ़े -लखनऊ के खिलाफ जमकर चला किंग कोहली का बल्ला, वैभव सूर्यवंशी और क्लासेन को पीछे छोड़ ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
इस पारी की दम विराट कोहली आईपीएल 2026 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ा। कोहली के नाम अब टूर्नामेंट के 5 मैचों में 228 रन दर्ज हो गए हैं। मैच के बाद विराट ने बताया कि बीते कुछ दिनों से वह घुटने की समस्या और बीमारी से जूझ रहे हैं।
मैं 100 फीसदी फिट नहीं - विराट
कोहली ने कहा, "पिछले मैच के मुकाबले अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं। पिछले मैच में मेरे घुटने में थोड़ा दर्द था। सेहत के लिहाज से भी, पिछले चार-पांच दिनों से मेरी तबीयत थोड़ी खराब चल रही है। इसलिए, मैं धीरे-धीरे अपनी पुरानी लय में वापस आ रहा हूं। आज मैंने अच्छी शुरुआत की, इसलिए मैं अपनी एनर्जी लेवल से खुश था। हालांकि, मैं चाहता था कि अपनी पारी को आगे बढ़ाऊं और मैच को फिनिश करूं। कभी-कभी आपको परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना पड़ता है। पिच काफी धीमी हो गई थी और मैं बस उसी अंदाज में खेलना जारी रखना चाहता था। लेकिन हां, आखिर में, शायद मुझे ही मैच को फिनिश करना चाहिए था।"
Created On :   16 April 2026 12:35 AM IST












