IPL 2026: PBKS ने MI को 7 विकेट से दी मात, प्रभसिमरन और श्रेयस ने तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को टॉप पर पहुंचाया

PBKS ने MI को 7  विकेट से दी मात, प्रभसिमरन और श्रेयस ने तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को टॉप पर पहुंचाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) ने 7 विकेट से जीत लिया। आज का मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। PBKS ने टॉस जीत कर एमआई को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया था। मुंबई ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने MI के गेंदबाजों को बहुत बुरा धोया।

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के बीच 139 रनों की पार्टनरशिप हुई। प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए 10वीं ऐसी पारी रही जिसमें उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हों। उन्होंने डेविड मिलर की 9 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आईपीएल के पूरे करियर में श्रेयस अय्यर ने वानखेड़े के मैदान पर लंबे समय बाद कोई अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने साल 2015 में आईपीएल में डेब्यू किया था लेकिन मुंबई के वानखेड़े में कभी अर्धशतक नहीं लगाया। अब आखिरकार 11 साल के इंतजार के बाद उन्होंने फिफ्टी के सूखे का अंत किया. अय्यर ने इस मैच में 35 गेंद में 66 रन बनाए।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 196 रन बनाए थे। जिसमें सबसे बड़ा योगदान क्विंटन डिकॉक का था उन्होंने 112 रन बनाए, वहीं, उनका साथ दे रहे नमन धीर ने 50 रन बना कर टीम का सहयोग किया। सूर्या और हार्दिक पाड्या जैसे बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉफ रहे। MI के गेंदबाजों की बात करें तो केवल अल्लाह गजनफर के अलावा और सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई।

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज मुंबई ने जीत के साथ किया था। लेकिन उसके बाद से टीम कोई मुकाबला नहीं जीत पाई है। बता दें, पंजाब किंग्स ऐसी टीम है जिसने अभी तक हार का स्वाद नहीं चखा है। जितने मुकाबले टीम खेली है सभी में जीत हासिल करने के इरादे से उतरी है।

Created On :   17 April 2026 12:12 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story