IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली खुशखबरी, जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे एमएस धोनी, सामने आई तारीख

चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली खुशखबरी, जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे एमएस धोनी, सामने आई तारीख
एमएस धोनी को आईपीएल में खेलते देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक चेन्नई ने टूर्नामेंट में 5 मैच खेल लिए हैं, इंजरी के चलते धोनी इनमें से एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। एमएस धोनी को आईपीएल में खेलते देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक चेन्नई ने टूर्नामेंट में 5 मैच खेल लिए हैं, इंजरी के चलते धोनी इनमें से एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। इस बीच ऐसी खबर जिससे येलो आर्मी के चेहरे पर खुशी ला देगी।

एमएस धोनी जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। उन्होंने अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं। उन्हें चेन्नई सुपकिंग्स के साथ बस में एयरपोर्ट के लिए रवाना होते देखा गया है। जहां से टीम हैदराबाद के लिए रवाना हुई। बता दें कि शनिवार को चेन्नई का मुकाबला हैदराबाद से उसके होमग्राउंड पर है।

ग्रोइन इंजरी की वजह से वो अभी आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उनकी वापसी की बातें इसलिए की जा रही हैं, क्योंकि इससे पहले वह गुवाहाटी और बेंगलुरु के दौरे पर भी टीम के साथ नहीं गए थे। लेकिन इस बार वह टीम के साथ हैदराबाद गए हैं। तो माना जा रहा है कि वह चेन्नई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

वहीं चेन्नई टीम के सोशल मीडिया हैंडर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी फिट नजर आ रहे थे। वीडियो में वह टीम बस में चढ़ते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने बाहर खड़े फैंस का अभिवादन किया जो कि थाला-थाला के नारे लगा रहे थे। वीडियो में टीम ने लिखा, 'On Time, All set for Hyderabad.'

बता दें कि शुरुआती तीन मैचों में मिली हार के बाद चेन्नई की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। टीम ने अपने बीते दोनों मुकाबले जीते हैं। प्वाइंट्स टेबल में वह अब 8वें स्थान पर पहुंच गई है। धोनी की वापसी से टीम को और मजबूती मिलेगी।

Created On :   16 April 2026 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story