IPL News: लखनऊ के खिलाफ जमकर चला किंग कोहली का बल्ला, वैभव सूर्यवंशी और क्लासेन को पीछे छोड़ ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

लखनऊ के खिलाफ जमकर चला किंग कोहली का बल्ला, वैभव सूर्यवंशी और क्लासेन को पीछे छोड़ ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
विराट कोहली ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेली 49 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर वन की पोजिशन पर आ गई। राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर खिसक गई है। दोनों के ही 8-8 पॉइंट्स हैं, लेकिन अच्छी रन रेट होने की वजह से आरसीबी पहले स्थान पर पहुंच गई है।

वहीं, मैच में 49 रन की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। उनके अब टूर्नामेंट के 5 मैचों में कुल 228 रन हो गए हैं। उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं, जिनके नाम 5 मैचों में 224 रन दर्ज हैं। बता दें कि कोहली इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। वह सुयश शर्मा की जगह मैदान पर बैटिंग करने आए।

दरअसल, मुंबई के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में कोहली इंजरी से जूझते हुए नजर आए थे। कोहली को टखने में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह मुंबई की फील्डिंग के दौरान वह ग्राउंड पर नहीं आए थे। मैच में बैटिंग के दौरान भी कोहली तकलीफ में नजर आए थे। कोहली आरसीबी की रीढ़ हैं, उनके बिना टीम अधूरी है। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, इसीलिए उन्हें मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया।

मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। जवाब में बेंगलुरु ने 147 रन का टारगेट 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली के अलावा टीम की जीत के हीरो रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार रहे। दोनों ने मिलकर लखनऊ के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

Created On :   16 April 2026 12:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story