भारतीय क्रिकेट: बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर, पूर्व कोच रवि शास्त्री ने किया सपोर्ट

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर, पूर्व कोच रवि शास्त्री ने किया सपोर्ट
  • बीसीसीआई के जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
  • ईशान किशन और श्रेयस अय्यर नहीं शामिल
  • पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने किया सपोर्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि की बीसीसीआई ने बुधवार को खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया है। जहां बोर्ड ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के खिलाफ एक्शन लेते हुए कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकाल दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले दिनों बोर्ड की बात ना मानते हुए रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था। इसकी वजह से बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया है। इस बीच अब भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री दोनों खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है।

शास्त्री ने किया ईशान-अय्यर का सपोर्ट

दरअसल, बुधवार शाम बीसीसीआई की ओर से भारतीय खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया गया था। जिसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल नहीं था। बीसीसीआई की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ईशान और श्रेयस को लेकर अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने दोनों खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, "क्रिकेट में वापसी आपके जज्बे को दिखाती है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन आप हौसला रखिए। आप चुनौतियों का सामना कीजिए और मजबूत होकर वापसी कीजिए। आपकी उपलब्धियां बहुत कुछ बयां करती हैं।"

अनुबंधित भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सलाना कॉन्ट्रैक्ट में चार ग्रुप होते हैं। जो कि सबसे पहला ग्रुप ग्रेड ए प्लस होता है। इस ग्रुप में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जो तीनों ही फॉर्मेट रेगुलर खेलते हैं। इसके बाद ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी ग्रुप होता है। इनमें ग्रेड ए+ ग्रुप के खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये, ए ग्रेड के खिलाड़ियों को पांच करोड़, बी ग्रेड के खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये सलाना मिलते हैं।

ग्रेड ए+ - रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड ए - रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या।

ग्रेड बी - सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल।

ग्रेड सी - रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।

यह भी पढ़े -महिला प्रीमियर लीग 2024 शानदार गेंदबाजी ने गुजरात जायंट्स पर आरसीबी को दिलाई आसान जीत

Created On :   29 Feb 2024 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story