Vijay Hazare Trophy 2025-26: मैदान पर आया अभिषेक शर्मा का तूफान, एक के बाद लगाए 45 छक्के, गेंदबाजों के साथ कोच भी रह गया हैरान

मैदान पर आया अभिषेक शर्मा का तूफान, एक के बाद लगाए 45 छक्के, गेंदबाजों के साथ कोच भी रह गया हैरान
भारत के युवा तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी में अपने अगले मुकाबले की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी के तहत उन्होंने नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ 45 छक्के लगाए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत के युवा तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी में अपने अगले मुकाबले की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी के तहत उन्होंने नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ 45 छक्के लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स जयपुर के अनंतम क्रिकेट मैदान में प्रेक्टिस सेशन के दौरान अभिषेक ने स्पिन गेंदबाजों को अटैक करने का अभ्यास किया और एक के बाद एक 45 छक्के लगाए।

टर्निंग पिच पर उड़ाए छक्के

अभिषेक ने करीब 1 घंटे अभ्यास किया, इस दौरान उन्होंने केवल स्पिन गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने ऑफ-स्पिन, लेग स्पिन और लेफ्ट-आर्म स्पिन बॉलिंग के खिलाफ प्रैक्टिस की। पिच अलग तरह का बर्ताव कर रही थी, कुछ गेंदों में एक्स्ट्रा टर्न और कुछ में असामान्य उछाल देखने को मिला। इस दौरान अभिषेक शर्मा को उन गेंदों के खिलाफ मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जो कम लंबाई की थी, लेकिन अभिषेक ने शानदार फुटवर्क के साथ उनका जवाब दिया।

क्या छक्कों का शतक पूरा कर लोगे?

अभिषेक की बैटिंग देख कोच संदीप शर्मा ने मजाक में कहा, "तुम एक्स्ट्रा कवर पर ही छक्का लगाकर अपना शतक पूरा करना चाहते हो।" दरअसल, गलत शॉट्स के लिए शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर नेट लगाया गया था, जिसमें अभिषेक एक बार फंस गए थे, लेकिन बाद में एडजस्ट कर लिया और उसके बाद सीधे छक्के मारने शुरू कर दिए।

बता दें कि अभिषेक शर्मा ने करीब एक घंटे तक प्रैक्टिस की। इस दौरान उन्होंने आक्रमक बल्लेबाजी कर छक्कों की बारिश की। हालांकि इस दौरान वह 3-4 बार आउट भी हुए। वो हर मौके पर डिफेंड करते हुए आउट हुए।

Created On :   28 Dec 2025 10:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story