Vijay Hazare Trophy 2025: विराट कोहली की प्रचंड फॉर्म जारी, गुजरात के खिलाफ ठोकी तूफानी फिफ्टी, रोहित गोल्डक डक पर आउट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में विजय हजारे ट्रॉफी में के अपने दूसरे मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया है। दिल्ली से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ विराट का ये अर्धशतक केवल 29 गेंदों पर आया। उन्होंने 61 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला। इससे पहले आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाया था।
यह भी पढ़े -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैभव सूर्यवंशी को दिया प्रधानमंत्री 'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार'
बात करें मैच की तो बेंगलुरु के एक्सीलेंस ऑफ सेंटर में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली को ओपनर प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा। प्रियांश केवल 2 रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए दिल्ली को मजबूत और तेज शुरूआत दिलाई। विराट के आलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 70 रन की पारी खेली। इसके बाद हर्ष त्यागी ने 40 रन बनाए। इस तरह दिल्ली ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।
गोल्डन डक का शिकार हुए रोहित शर्मा
उधर, जयपुर में खेले जा रहे ग्रुप सी के मैच में मुंबई की टक्कर उत्तराखंड से हुई। इस मैच में पिछले मैच की तरह सभी को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा फिर बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा ने 0 पर आउट कर दिया। बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच जो कि 24 दिसंबर को मुंबई और सिक्किम के बीच खेला गया था उसमें रोहित शर्मा ने 155 रन की पारी खेली थी। रोहित के आउट होने पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। उन्हें देखने आए हजारे दर्शक निराश हो गए।
मैच की बात करें तो खान ब्रदर्स सरफराज और मुशीर की फिफ्टी और हार्दिक तोमरे की 93 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में सात विकेट पर 331 रन बनाए।
Created On :   26 Dec 2025 3:09 PM IST












