IND vs SA 5th T20: अहमदाबाद में आया हार्दिक पांड्या का तूफान, टूटे अभिषेक और सूर्या के रिकॉर्ड

अहमदाबाद में आया हार्दिक पांड्या का तूफान, टूटे अभिषेक और सूर्या के रिकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने 63 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने 63 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा

हार्दिक ने केवल 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इस तरह वो भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा। जिन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 17 गेंदों में फिफ्टी की थी। पहले स्थान युवराज सिंह हैं जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इसी मैच में उन्होंने क्रिस ब्रॉड के ओवर में 6 बॉल पर 6 सिक्स लगाए थे।

भारत की तरफ से टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में केएल राहुल और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी हैं। दोनों के नाम 18-18 गेंदों में अर्धशतक हैं।

बात करें मैच की तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिग करते हुए टीम इंडिया ने तिलक वर्मा के 73 और हार्दिक पांड्या के 63 रन की बदौलत 231 का स्कोर खड़ा किया। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 67 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम को मैच जीतने के लिए 84 गेंदों पर 165 रन की जरूरत है।

Created On :   19 Dec 2025 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story