Buddha Purnima 2025: कब है बुद्ध पूर्णिमा? नोट कर लें सही तिथि धार्मिक महत्व और पूजा विधि

- गौतम बुद्ध भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है
- इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी
- इस वर्ष यह पर्व 12 मई, सोमवार को मनाया जाएगा
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर साल वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार, गौतम बुद्ध भगवान विष्णु का नौवां अवतार हैं और वैशाख पूर्णिमा के दिन उनका जन्म हुआ था। इसके अलावा सात वर्षों की कठिन तपस्या के बाद इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध को बिहार के बोधगया के बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
ऐसे में इस दिन दुनिया के कोने-कोने में रहने वाले बुद्ध के अनुयायी व बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग गौतम बुद्ध की पूजा करते हैं। इस दिन को सत्य विनायक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता। इस वर्ष यह पर्व 12 मई 2025, सोमवार को है। आइए जानते हैं इस दिन का महत्व और पूजा विधि...
तिथि कब से कब तक
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 11 मई 2025, रविवार की शाम 08 बजकर 01 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समापन: 12 मई 2025, सोमवार की रात 10 बजकर 25 मिनट तक
चंद्रोदय का समय+ 12 मई शाम 06 बजकर 57 मिनट पर
बुद्ध पूर्णिमा का महत्व
इस दिन लगभग 563 ईसा पूर्व में भगवान बुद्ध ने राजकुमार सिध्दार्थ गौतम के रूप में नेपाल की लुंबिनी में जन्म लिया था। बुद्ध पूर्णिमा सिर्फ महात्मा बुद्ध के जन्म का दिन ही नहीं है बल्कि बुद्ध पूर्णिमा को ज्ञान प्राप्ति का दिन भी माना जाता है। भगवान बुद्ध ने वैशाख पूर्णिमा के दिन ही मोक्ष की प्राप्ति की थी इसलिए इस दिन को परिनिर्वाण दिवस कहा जाता है।
इस विधि से करें पूजा
- इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानािद से निवृत्त हों और फिर - सूर्यदेव को अर्घ्य देकर बहते जल में तिल प्रवाहित करें।
- साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु का जल चढ़ाएं।
- इसके बाद घी का दीपक जलाएं। फिर भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें।
- भगवान को भोग लगाएं और उसमें तुलसीदल जरूर शामिल करें।
- इस दिन पीपल के वृक्ष को भी जल अर्पित करना चाहिए।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   9 May 2025 7:33 PM IST