Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन करें कोई एक उपाय, जीवन हो जाएगा सुखमय

मौनी अमावस्या के दिन करें कोई एक उपाय, जीवन हो जाएगा सुखमय
  • इस दिन चींटियों को शक्कर मिल हुआ आटा खिलाएं
  • लिए हुए गुरू मंत्र का एक माला जप करना चाहिए
  • चांदी का छोटा सा पीपल बनाकर दान करना चाहिए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में नदी में स्नान करने का अलग ही महत्व है। खास तौर पर गंगा नदी में स्नान करना पुण्यफल की प्राप्ति माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, गंगा में नहाने से सभी पाप धुल जाते हैं। वहीं ज्योतिषाचार्य के अनुसार, माघ महीने में गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। विशेष कर माघ महीने की मौनी अमावस्या के दिन। इस दिन गंगा स्नान करने से पितृ दोष और शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है। कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो इस दिन किए जाना चाहिए। इन उपायों को करने से आपका जीवन सुखमय हो जाएगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में..

इस दिन करें ये उपाय

- यदि आप पितरों का आशीर्वाद चाहते हैं तो इस दिन आपको अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध करना चाहिए।

- मौनी अमावस्या पर निमित्त दूध, चावल की खीर बनाकर, गोबर के उपले की कोर बनाकर उस पर खीर से भोग लगाना चाहिए।

- यदि आपके जीवन में परेशानियों लगातार आ रही हैं तो इस दिन स्नान करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। इसके बाद किसी तालाब या नदी में जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं।

- आपकी मनोकामनाएं यदि पूर्ण नहीं हो रही हैं तो मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को शक्कर मिल हुआ आटा खिलाएं।

- यदि आप करियर में सफलता पाना चाहते हैं और बार बार असफल हो रहे हैं तो इस दिन आपको अपने गुरु को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही अगर आपने कोई गुरु मंत्र ले रखा है, तो उस मंत्र का एक माला जप करना चाहिए।

- यदि आपके पास गुरू मंत्र नहीं है तो भगवान विष्णु के मंत्र ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।‘ की एक माला, यानी 108 बार जप करना चाहिए।

- शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में लाल रंग के धागे का उपयोग करें।

- गरीबी दूर करने, संतान की प्राप्ति के लिए, व्यवसाय में उन्नति के लिए चांदी का छोटा सा पीपल बनाकर दान करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   8 Feb 2024 11:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story