मासिक कृष्ण जन्माष्टमी: इस दिन श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा करने पर पूर्ण होंगी मनोकामनाएं, जानें मुहूर्त

इस दिन श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा करने पर पूर्ण होंगी मनोकामनाएं, जानें मुहूर्त
  • पूजा से जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है
  • श्री कृष्ण की पूजा से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। वहीं पौष माह में यह पर्व 03 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्री कृष्ण को स​मर्पित है। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन जो भी व्यक्ति पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से कान्हा जी की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन लड्डू गोपाल की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होगी। कैसे करें पूजा, क्या है इसकी विधि और क्या है मुहूर्त, आइए जानते हैं...

तिथि कब से कब तक

अष्टमी तिथि आरंभ: 03 जनवरी 2024, बुधवार शाम 07 बजकर 48 मिनट से

अष्टमी तिथि समापन: 04 जनवरी 2024, रात 10 बजकर 04 मिनट तक

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर कैसे करें पूजा?

- इस दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त हों।

- साफ वस्त्र धारण करें और सूर्य निकलने पर अर्ध्य देकर व्रत का संकल्प लें।

- इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।

- पूजा करने के दौरान पूजा वाली जगह पर पीले रंग का वस्त्र बिछाएं।

- अब भगवान श्रीकृष्ण और श्रीजी की मूर्ति स्थापित करें।

- फूल चढ़ाने के साथ माखन, मिश्री के साथ तुलसी दल का भोग लगाएं।

- इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित करें।

- पूजा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण जन्म कथा पढ़ें या सुने।

- भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   2 Jan 2024 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story