9 गज की नौगजा पीर की मजार, 500 साल पहले यहां रहते थे 9 गज के संत

डिजिटल डेस्क, हरियाणा। नौगजा पीर, नाम आपने सुना ही होगा। ये जगह काफी फेमस है। यहां हिंदू और मुस्लिम सहित हर धर्म के लोग आते हैं। अन्य मजारों से अलग इसकी लंबाई 9 गज है। यह पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर शाहबाद कस्बे से करीब 7 किलोमीटर दूर हाईवे नंबर एक पर स्थित है। इस स्थान की एक खासियत और है वह है मुस्लिम संत की मजार और भगवान शिव का मंदिर।
500 ईसा पूर्व में रहते थे पीर
इस स्थान के बारे में बताया जाता है कि यह एक ऐसे संत,पीर की मजार है जिनकी लंबाई 9 गज थी। जिसकी वजह से ही मजार की लंबाई भी 9 गज ही है। वे यहां 500 ईसा पूर्व में रहते थे। इस वजह से इस मजार का नाम भी नाैगजा अर्थात 9 गज की मजार ही पड़ गया। इस स्थान की खासियत सिर्फ यहीं समाप्त नही होतीं, यहां फूल और चादर की बजाए घड़ियां चढ़ाने की परंपरा है। हालांकि यह परंपरा कब शुरू हुई इसके बारे में कोई भी कुछ नही बताता।
मिलेंगी ढेरों घड़ियां देखने
यहां आते ही आपको मजार में ढेरों घड़ियां देखने मिलेंगी। इसकी देखरेख रेडक्राॅस द्वारा की जाती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस रास्ते से जो भी निकलता है सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने की कामना से एक घड़ी मजार में चढ़ाते हुए जाता है। यहां कुछ ऐसे भी लोग आते हैं जो मन्नत पूरी होने पर घड़ी चढ़ा जाते हैं। इनमें हिंदू-मुस्लिम सहित अन्य धर्मों के लोग भी शामिल होते हैं। यह अपनी तरह की दुनिया की अनाेखी अाैर लंबी मजार बतायी जाती है। इस वजह से यह काफी प्रसिद्ध है आैर यहां दूर-दूर से लाेग आते हैं। कहते हैं कि यहां मांगी गयी मन्नत कभी खाली नही जाती। किसी को भी यहां से निराश हाेकर नही लाैटना पड़ता।
Created On :   29 Dec 2017 9:01 AM IST