वास्तु दोष को खत्म करता है शहद, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

benefits of honey in eliminating the vastu dosha from house.
वास्तु दोष को खत्म करता है शहद, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
वास्तु दोष को खत्म करता है शहद, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क । शहद स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसलिए शहद का प्रयोग एक अौषधि के रूप में किया जाता है, लेकिन वास्तु ठीक करने में भी ये बहुत उपयोगी है। वास्तु के अनुसार घर में शहद रखने से धन में वृद्धि, शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर के कलह भी शांत होते हैं। कई बार घर में धन आने पर भी नहीं टिकता अौर अधिक खर्चे होते हैं तो वास्तु का ये उपाय करने से लाभ होता है। घर में शहद रखने से फिजूल खर्चों में कमी आती है। शहद की सकारात्मक ऊर्जा घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर देती है। इससे आर्थिक और पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

 

शनि दोष के लिए इमेज परिणाम

 

शनि दोष को कम करे

जिसकी कुंडली में शनि दोष होता है, उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर में शहद रखने से शनिदेव खुश होते हैं अौर घर-परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। घर में रोजाना कलह रहता है तो प्रतिदिन पारिवारिक सदस्य शहद का प्रयोग करें। इससे घर के लड़ाई-झगड़ों में कमी आने लगेगी। मन शांत रहता है अौर आपस में प्रेम का भाव उत्पन्न होता है। शहद के प्रयोग से जहां घर में सकारात्मक असर पड़ता है, वहीं यह मोटापा व त्वचा निखारने में भी कारगर होता है। 

 

संतान से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर  के लिए इमेज परिणाम

 

संतान से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर 

शनिवार को काल भैरव और शनिदेव की आराधना करें। प्रसाद स्वरूप साबुत उड़द में दही और शहद मिलाकर अर्पित करें। इस उपाय से पारिवारिक शांति और संतान संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा। माता-पिता यदि संतान की मनमानी या व्यवहार से दुखी हों तो इस अभिषेक से की गई आराधना से उनके संकटों का निवारण होगा।

 

मन शांत रहेगा के लिए इमेज परिणाम

मन शांत रहेगा

यदि आपका मन बेचैन रहता है और घर में रोजाना छोटी-छोटी बात को लेकर कलह हो रहा है तो रोजाना शहद का प्रयोग घर के सभी सदस्य करते हों तो धीरे-धीरे देखा गया है कि आंतरिक कलह में कमी आने लगती है। मन शांत होने लगता है और आपस में प्रेम का भाव उत्पन्न होता है।

 

सेहत पर सकारात्मक असर  के लिए इमेज परिणाम

 

सेहत पर सकारात्मक असर 

इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि शहद का सेहत पर सकारात्मक असर होता है। ये मोटापा कम करने से लेकर त्वचा निखारने तक में कारगर है।

Created On :   21 May 2018 1:23 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story