Holi 2020: राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, जानिए इसके फायदे

Holi 2020: play Holi with these colors according to the zodiac, know its benefits
Holi 2020: राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, जानिए इसके फायदे
Holi 2020: राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, जानिए इसके फायदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का पर्व होली आने को है, इसकी तैयारी भी लगभग हर घर और बाजार में देखने को मिलने लगी है। इस साल होलिका दहन 09 मार्च को है और रंगवाली होली 10 मार्च को मनाई जाएगी। वैसे तो बाजार में कई तरह के रंग मिलते हैं, लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से हर रंग का लोगों की राशि पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आपकी राशि के अनुसार विशेष रंग से होली खेलने से आपको लाभ होगा। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए कौन सा रंग है लाभदायक...

मेष राशि 
इस राशि का स्वामी मंगल है, जो ऊर्जा का कारक है वहीं गुस्से का भी, अत: मित्र राशि के रंगों का प्रयोग करें। लोग गहरे लाल रंग और मित्र रंगों में गुलाबी, पीले उत्तम रहेंगे।

वृष राशि 
इस राशि का स्वामी शुक्र है व शुभ रंग सिल्वर, लेकिन इस कलर का उपयोग ठीक नहीं रहेगा। ये लोग श्वेत यानी सफेद रंग एवं मित्र रंगों जैसे आसमानी व हल्के नीले रंगों का प्रयोग करें। इस प्रकार अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाएं।

बरसाने में दिखेगा होली का निराला अंदाज, आज खेली जाएगी लट्ठमार होली

मिथुन राशि  
इस राशि का स्वामी बुध है अत: हल्के हरे रंग, गुलाबी, पीले, नारंगी, आसमानी रंग का प्रयोग कर इस त्योहार को यादगार बनाएं।

कर्क राशि  
कर्क राशि वालों का स्वामी चन्द्रमा है। इसका रंग सफेद है अत: आप कोई दूध या दही में रंग मिलाकर प्रयोग करें। इस प्रकार रंगों भरी होली भी हो जाएगी और दूध, दही के प्रयोग से चेहरे पर भी हानिकारक प्रभाव कम होगा। कर्क राशि वाले वैसे ही भावुक होते हैं अत: उनके साथ होली की मस्ती सादगी से ही होना चाहिए।

सिंह राशि 
इस राशि का स्वामी सूर्य है व इसके रंग भी बड़े ही सुहावने हैं जैसे गुलाबी व मित्र रंग हल्के हरे, नारंगी, पीले आदि हैं। इन रंगों से आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। सिंह राशि वाले उत्साही होते हैं। इन्हें नीरसता पसंद नहीं अत: इनके साथ मस्ती की होली खेली जा सकती है।

कन्या राशि  
इस राशि का स्वामी बुध है अत: हल्के हरे रंग, गुलाबी, पीले, नारंगी, आसमानी रंग का प्रयोग कर इस त्योहार को यादगार बनाएं।

तुला राशि  
इस राशि का स्वामी शुक्र है व शुभ रंग सिल्वर लेकिन इस कलर का उपयोग ठीक नहीं रहेगा। श्वेत यानी सफेद रंग एवं मित्र रंगों का प्रयोग करें जैसे आसमानी व हल्के नीले रंगों का प्रयोग करें। इस प्रकार अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाएं।

वृश्चिक राशि 
इस राशि का स्वामी मंगल है, जो ऊर्जा का कारक है वहीं गुस्से का भी अत: मित्र राशि के रंगों का प्रयोग करें। लोग गहरे लाल रंग और मित्र रंगों में गुलाबी, पीले उत्तम रहेंगे।

आमलकी एकादशी के व्रत से मिलेगा मन चाहा वरदान, जानें पूजा विधि

धनु राशि  
इस राशि का स्वामी गुरु है, जो संत प्रवृत्ति का कारक है। इसके रंग पीले, नारंगी, फालसाई हैं। मित्र सूर्य हैं जिसका रंग गुलाबी है। इस राशि वाले सादगीपसंद होते हैं अत: इनके साथ सलीके से होली खेलकर इनका दिल जीत सकते हैं। इस राशि वाले लोग हल्के पीले रंग से होली खेलें।

मकर राशि  
इस राशि का स्वामी शनि रंग आसमानी व नीले के साथ-साथ फिरोजी होता है। मित्र रंग हरे का भी प्रयोग कर सकते हैं। इन राशि वालों के साथ होली खेलना बड़ा ही दिलचस्प होता है। ये किसी भी रंग के प्रयोग का बुरा नहीं मानते। अतः इस राशि वाले लोग हल्के नीले रंग से होली खेलें तो उन्हें लाभ होगा।

कुंभ राशि 
इस राशि का स्वामी शनि रंग आसमानी व नीले के साथ-साथ फिरोजी होता है। मित्र रंग हरे का भी प्रयोग कर सकते हैं। इन राशि वालों के साथ होली खेलना बड़ा ही दिलचस्प होता है। ये किसी भी रंग के प्रयोग का बुरा नहीं मानते। अतः इस वाले लोग हल्के नीले रंग से होली खेलें तो उन्हें लाभ होगा।

मीन राशि 
इस राशि का स्वामी गुरु है, जो संत प्रवृत्ति का कारक है। इसके रंग पीले, नारंगी, फालसाई हैं। मित्र सूर्य हैं जिसका रंग गुलाबी है। इस राशि वाले सादगीपसंद होते हैं अत: इनके साथ सलीके से होली खेलकर इनका दिल जीत सकते हैं।

Created On :   4 March 2020 3:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story