- दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
- बैरीकेड हटा कर, युवा किसानों ने किया दिल्ली में प्रवेश, देश में पहली बार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड
- पेट्रोल, डीजल के दाम में बड़ी वृद्धि, दिल्ली में 86 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 94 रुपए लीटर
- 7 महीनों में भारत में कोविड के सबसे कम 9 हजार मामले दर्ज
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
सैकड़ों वर्षो से चला आ रहा राममंदिर विवाद खत्म हो : योगी

गोरखपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां कहा कि सैकड़ों वर्षो से चला आ रहा राम मंदिर विवाद खत्म किया जाना चाहिए, जिसके लिए न्यायालय लगातार सुनवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग न्यायालय के फैसले का सम्मान करेंगे।
मुख्यमंत्री महानवमी के अवसर पर गोरक्षनाथ मंदिर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, देश के विकास के लिए अयोध्या में राममंदिर पर निर्णय जरूरी है। सैकड़ों सालों से चल रहे एक विवाद का पटाक्षेप होना चाहिए। जिससे देश के प्रत्येक नागरिक के मन में विश्वास पैदा हो सके।
अयोध्या पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष सिर्फ नकारात्मक राजनीति करता है, और उसे विकास और जनकल्याणकारी कार्यो से कोई लेना-देना नहीं है।
योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में अयोध्या में परम्पराओं को खत्म कर दिया गया था। अब अयोध्या में विदेशों से आए लोगों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। कई देशों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। हमारी सरकार पिछली बार की तरह इस बार भी वहां भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अबकी बार सरयू नदी के तट पर साढ़े पांच लाख से भी अधिक दीपों को जलाकर दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, विपक्ष को गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य से कोई मतलब नहीं है। गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विधानमंडल सत्र का बहिष्कार करके विपक्ष ने गांधीजी और विकास का अपमान किया है। विपक्ष, सदन में मुंह दिखाने लायक नहीं है।
उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए गए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से बेटियों को सम्मान मिल रहा है। उज्जवला योजना पर तेजी से काम हो रहा है। गरीब कन्याओं की शादी के लिए 51 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार बेटी कल्याण के लिए कन्या सुमंगला योजना प्रारम्भ करने जा रही है, जिसके माध्यम से 15 हजार रुपये की राशि बालिकाओं के शसक्तीकरण के लिए दिए जाएंगे।
योगी ने इससे पहले नौ कन्याओं के पांव पखारे, उनके माथे पर तिलक लगाया, बनारसी चुनरी ओढ़ाई और मंत्रोच्चार के साथ उनकी आरती की। इसके साथ ही उन्होंने कन्याओं को दक्षिणा और वस्त्र भी भेंट किए।
गौरतलब है कि योगी हर साल नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखते हैं। वह पिछले तीन दिनों से गोरखपुर में हैं और तब से परम्परानुसार मठ के पहली मंजिल पर पूजन-हवन और देवी की उपासना कर रहे हैं। योगी चार दिन बाद मंगलवार को दशहरे के दिन मठ से नीचे उतरेंगे। इस क्रम में सुबह नौ बजे अन्य संतों एवं पुजारियों के साथ नाथ जी के विशिष्ट पूजन से अपने दिन की शुरुआत करेंगे। शाम चार बजे वह अपनी परम्परागत वेश-भूषा में शोभायात्रा की शक्ल में मानसरोवर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पूजन-अर्चन के बाद बगल के रामलीला मैदान में जाकर भगवान श्रीराम का तिलक कर मंदिर लौट आएंगे।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।