- Dainik Bhaskar Hindi
- Dharm
- Learn the Astrological nature of the Moon and about its factor ?
दैनिक भास्कर हिंदी: जानें चंद्रमा का ज्योतिष स्वभाव एवं कारक क्या है ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष विज्ञान में चंद्र का स्थान दूसरा है। पंचांग भी चंद्र पर आधारित होता है। चंद्र के कारण ही शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष होते हैं। चंद्रमा के कारण ही समुद्र में ज्वारभाटा उत्पन्न होता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि हमारे शरीर में 65 प्रतिशत जल की स्थिति है। तो सोचें, क्या हमारे शरीर में ज्वारभाटा उत्पन्न नहीं होता है ? हमारा मन कृष्ण पक्ष के साथ घटता है और शुक्ल पक्ष के साथ बढ़ता है। स्त्रियों पर चंद्र का प्रभाव ज्यादा माना गया है।
वैज्ञानिकों के अनुसार :-
चंद्रमा कोई ग्रह नहीं यह पृथ्वी का उपग्रह माना जाता है। पृथ्वी की तुलना में यह एक चौथाई अंश के बराबर है। वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी से इसकी दूरी 406860 किलोमीटर मानी गई है। चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा 27 दिन में पूर्ण करता है। इतने ही समय में यह अपनी धुरी पर एक चक्कर लगा लेता है। 15 दिनों तक इसकी कलाएं क्षीण होती हैं तो 15 दिन यह बढ़ता रहता है। चंद्रमा सूर्य से प्रकाश लेकर पृथ्वी को प्रकाशित करता है।
पुराणों के अनुसार :-
देव और दानवों द्वारा किए गए सागर मंथन से जो 14 रत्न निकले थे उनमें से एक चंद्रमा भी थे। जिन्हें भगवान शंकर ने अपने सिरोधार्य कर लिया था जिस कारण उन्हें चन्द्रभूषण कहा जाता है।
चंद्र देव हिंदू धर्म के अनंत कोटि देवों मे से एक हैं। चंद्रमा को जल तत्व का देव कहा जाता है। कुण्डली में चंद्रमा की महादशा दस वर्ष की होती है। चंद्रमा के अधिदेव महादेव हैं। श्रीमद् भागवत के अनुसार चंद्रदेव महर्षि अत्रि और अनुसूया के पुत्र हैं। इनको सर्वमय कहा गया है। ये सोलह कलाओं से युक्त हैं। इन्हें अन्नमय, मनोमय, अमृतमय पुरुष स्वरूप भगवान कहा जाता है।
प्रजापितामह ब्रह्मा ने चंद्र देवता को बीज, औषधि, जल तथा ब्राह्मणों का राजा बनाया है। चंद्र देव का विवाह राजा दक्ष की सत्ताईस पुत्रियों से हुआ था। ये कन्याएं सत्ताईस नक्षत्रों के रूप में भी जानी जाती हैं, जैसे अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी आदि। चंद्रदेव की पत्नी रोहिणी से उनको एक पुत्र प्राप्त हुआ जिसका नाम बुध है। चंद्र ग्रह ही सभी देव, पितृ, यक्ष, मनुष्य, भूत, पशु-पक्षी और वृक्ष आदि के प्राणों का संचार करते हैं।
अशुभ :-
चंद्रमा के अशुभ होने से दूध देने वाला जानवर मर जाता है। यदि घोड़ा पाल रखा हो तो उसकी मृत्यु भी तय है, किंतु सामान्य रूप से अब लोग ये पशु नहीं पालते हैं। माता का रोगी होना या घर के जल के स्रोतों का सूख जाना भी चंद्र के अशुभ होने का सूचक होता है। अनुभव करने की क्षमता क्षीण हो जाती है। राहु, केतु या शनि के साथ होने से तथा उनकी दृष्टि चंद्र पर पड़ने से चंद्र और अशुभ हो जाता है। मानसिक रोगों का कारण भी चंद्रमा को माना गया है।
शुभ :-
चंद्रमा के शुभ होने पर व्यक्ति को धनवान और दयालु बनाता है। सुख और शांति देता है। भूमि और भवन के स्वामी चंद्रमा से चतुर्थ में शुभ ग्रह होने पर घर संबंधी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
उपाय :-
अशुभ चंद्रमा होने पर प्रतिदिन माता के चरण स्पर्श करें। शिव की भक्ति करें। सोमवार के दिन का व्रत करें। पानी या दूध को शुद्ध पात्र में सिरहाने रखकर सोएं और सुबह कीकर यानि बबूल के वृक्ष की जड़ में डाल दें। चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बेल, दही और मोती का दान करें।
मकान :-
चंद्र भवन है तो मकान से 24 कदम की दूरी पर या ठीक सामने कुआं, हैंडपंप, तालाब या बहता हुआ पानी अवश्य होगा। दूध वाले वृक्ष होंगे। घर में शांति होगी।
चन्द्र शांति मन्त्र :-
।।ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः।।
इनके देवता:- शिव
इनका गोत्र:- अत्रि
इनकी दिशा:- वायव
इनका दिवस:- सोमवार
इनका वस्त्र:- धोती
इनका पशु:- घोड़ा
शरीर में इनका अंग:- दिल, बायां भाग
चन्द्र देव से सम्बंधित व्यापार:- कुम्हार, झींवर
इनकी वस्तु:- चांदी, मोती, दूध
इनका स्वभाव:- शीतल और शांत पूर्णिमा पर क्रोधित
इनका वर्ण और जाति:- श्वेत, ब्राह्मण
इनकी विशेषता:- दयालु, हमदर्द
इनका भ्रमण काल:- एक राशि में सवा दो दिन।
इनका नक्षत्र:- रोहिणी, हस्त, श्रवण
इनके गुण:- माता, जायदाद, शांति
इनका वृक्ष:- पोस्त का हरा पौधा, जिसमें दूध हो।
इनकी शक्ति:- सुख शांति का मालिक, माता का प्यारा, पूर्वजों का सेवक।
इनका वाहन:- हिरण, श्वेत रंग के दस घोड़ों से चलने वाला हीरे जड़ित तीन पहियों वाला रथ है।
इनकी राशि:- सभी नक्षत्रों और कर्क राशि के स्वामी
चंद्रमा के मित्र:- सूर्य,बुध हैं।
चंद्रमा के शत्रु:- राहु और केतु हैं।
चंद्रमा के सम ग्रह:- मंगल, गुरु, शुक्र और शनि हैं।
राहु के साथ होने से चंद्रग्रहण होता है।
अन्य नाम
सोम, रजनीपति, रजनीश, रजनीकर,रजनीकांत,शशि, कला, निधि, इंदू, शशांक, शीतांशु , मृगांक, सुधाकर,राकेश और मयंक आदि हैं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।