मौनी अमावस्याः आज करें इन चीजों का दान मिलेगा विशेष फल, जानें शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्याः आज करें इन चीजों का दान मिलेगा विशेष फल, जानें शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्याः आज करें इन चीजों का दान मिलेगा विशेष फल, जानें शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्याः आज करें इन चीजों का दान मिलेगा विशेष फल, जानें शुभ मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में माघ मास को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं इस माह में आने वाली अमावस्या विशेष होती है। मान्यता के अनुसार इस दिन मनु ऋषि का जन्म भी माना जाता है जिसके कारण इस दिन को मौनी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह अमावस्या 11 फरवरी यानी कि आज है। 

ग्रंथों में ऐसा उल्लेख है कि इसी दिन से द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान से विशेष पुण्यलाभ प्राप्त होता है। शास्त्रों में इस दिन दान.पुण्य करने के महत्व को बहुत ही अधिक फलदायी बताया है। आइए जानते हैं इस तिथि के बारे में...

फरवरी 2021: इस माह में आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार, देखें पूरी

शुभ मुहूर्त 
तिथि आरंभः 10 फरवरी, रात 01 बजकर 10 मिनट से 
तिथि समापनः 11 फरवरी, रात 12 बजकर 27 मिनट तक  

महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितरों को शांति मिलती है। मौनी अमावस्या पर किया गया दान.पुण्य का फल सतयुग के ताप के बराबर मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत की तरह हो जाता है। इस दिन प्रातः स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिये। श्री हरि को पाने का सुगम मार्ग है माघ मास में सूर्योदय से पूर्व किया गया स्नान। इसमें भी मौनी अमावस्या को किया गया गंगा स्नान अद्भुत पुण्य प्रदान करता है।

घर पर करें ये कार्य
इस दिन नर्मदा, गंगा, सिंधु, कावेरी सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान, दान, जप, अनुष्ठान करने से कई दोषों का निवारण होता है। इस दिन ब्रह्मदेव और गायत्री का भी पूजन विशेष फलदायी होता है। हालांकि इस साल कोरोना के चलते कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आप गंगा या अन्य पवित्र नदी तक जाने में अक्षम हैं तो चिंता की बात नहीं हैं। 

Magh Maas 2021: ये काम करने से मिलेगी सुख संपत्ति

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जो लोग घर पर स्नान करके अनुष्ठान करना चाहते हैं, उन्हें पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर तीर्थों का आह्वान करते हुए स्नान करना चाहिए। इस दिन सूर्यनारायण को अर्घ्य देने से गरीबी और दरिद्रता दूर होती है।

इन चीजों का करें दान
मौनी अमावस्या के दिन तेल, तिल, सूखी लकड़ी, कंबल, गरम वस्त्र, काले कपड़े, जूते दान करने का विशेष महत्व है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा नीच का है, उन्हें दूध, चावल, खीर, मिश्री, बताशा दान करना चाहिए।

 

Created On :   11 Feb 2021 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story