यदि आपका मूलांक 2 है तो आप कर सकते हैं किसी को भी आकर्षित 

यदि आपका मूलांक 2 है तो आप कर सकते हैं किसी को भी आकर्षित 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मूलांक 2 का स्वामी चंद्र ग्रह है। किसी भी व्यक्ति का जन्म यदि 2, 11, 20 व 29 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 वाले व्यक्तियों का मन बहुत चंचल होता है। ये बहुत अस्थिर होते हैं। ये एक समय पर कई काम करने के इच्छुक होते हैं, जिसके कारण उन्हें कष्ट भी उठाना पड़ता है।

2 अंक वालों का हृदय चंद्रमा की तरह कोमल होता है, इसलिए वे छोटी बातों पर भी जल्दी भावुक हो जाते हैं। उन्हें मजाक में कही हुई बात भी दिल पर लग जाती है। ऐसे जातक दूसरों का दुख देखकर भी रो पड़ते हैं।

ऐसे व्यक्ति अपनी ही बनाई दुनिया में रहते हैं। ये ज्यादा समय अपनी कल्पना में खोए रहते हैं। उन्हें हकीकत में जीना ज्यादा पसंद नहीं होता। वे ख्यालों में अपने वर्तमान व भविष्य को बदलना चाहते हैं।

मूलांक 2 वाले व्यक्ति बड़े कलात्मक होते हैं। उनकी रुचि नवीन चीजों को रचनात्मक तरीके से करने में होती है। उन्हें साज-सज्जा का भी शौक होता है। इन्हें नृत्य, संगीत और कला से बहुत प्रेम होता है। अधिकतर ऐसे जातक इसी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाते हैं।

ऐसे व्यक्ति ज्यादा समय कल्पना में विचरण करते हैं इसलिए हर समय उनके मस्तिष्क में नवीन विचार आते रहते हैं। वैसे मूलांक 2 वाले व्यक्ति अपने विचारों व सपनों को सार्थक कर इसे पूरा करने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 2 वाले जातकों की शब्द रचना बहुत प्रभावशाली होती है। ऐसे व्यक्ति हृदय से सोचते हैं, इसलिए उनकी बातों में भी ये असर दिखता है। ऐसे व्यक्ति महान उपदेशक जैसे बन सकते हैं।

 


ऐसे जातक शारीरिक रूप से ज्यादा सक्षम नहीं होते हैं। वैसे उनकी मानसिक शक्ति बहुत तेज होती है। वे बलशाली काम ज्यादा नहीं करते। इनमें इच्छाशक्ति की भी कुछ कमी होती है।

चंद्र ग्रह स्वामी होने के कारण ऐसे जातक का शुक्र ग्रह भी अच्छा हो जाता है। ऐसे व्यक्ति बहुत आकर्षक होते हैं। ये भले ही बहुत ज्यादा सुंदर न हो, लेकिन इनसे लोग जरूर प्रभावित होते हैं। ये पल में अपरिचित को भी मित्र बना लेते हैं।

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों में दूसरे के मन की बात जान लेने के अद्वितीय गुण होते हैं। साथ ही ये दूसरे की भावनाओं का आदर करते हैं। ये कभी भी ऐसी बात नहीं करते जिससे दूसरों को दुख पहुंचे।

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये कल्पनाशील होने के कारण अच्छे लेखक बन सकते हैं। वैसे उनके अस्थिर मन के कारण कई लोगों की पढ़ाई बीच में भी छूट जाती है।

ऐसे जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। ये धन संचय करने में गुणी होते हैं। ये महत्वकांक्षी भी होते हैं, इसलिए धन कमाने के लिए नए-नए जुगाड़ लगाते रहते हैं।

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों का प्रेम संबंध ज्यादा अच्छा नहीं होता है। इनके रिश्ते अस्थिर होते हैं। वैसे इन्हें पारिवारिक विवाह का सुख मिलता है। 

Created On :   30 May 2018 11:03 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story