कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है बुध ग्रह, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर?

What will be the impact of the entry of mercury in Aquarius
कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है बुध ग्रह, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर?
कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है बुध ग्रह, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर?
हाईलाइट
  • 7 फरवरी को सुबहा 9 बजकर 31 मिनिट से 25 फरवरी 2019 की सुबहा 6 बजकर 11 मिनिट तक रहेंगे
  • इस समय में क्या असर होगा आपकी राशि पर और क्या सावधानी रखें।
  • बुध एक ऐसा ग्रह है
  • जो हमारे सोचने
  • याद करने और चीजों के स्मरण करने की क्षमता को दर्शाता है।

डिजीटल डेस्क। हमारी राशि से जुड़े गृह हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण असर डालते हैं। इनके ​दिशा परिवर्तन के चलते हमारी रााशि पर प्रभाव पड़ता है, जिसका असर हमारी दैनिक ​दिनचर्या पर पड़ता है। ऐसा ही कुछ 7 फरवरी को होने जा रहा है। दरअसल, 7 फरवरी को बुध गृह, कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। बुध एक ऐसा गृह है जो हमारे सोचने, याद करने और चीजों को स्मरण करने की क्षमता प्रदान करता है। इसलिए इसके दिशा परिवर्तन से हमारी स्मरण क्षमता प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि बुध की चाल परिवर्तन से आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।


मेष राशि  
इस समय में आपके मित्र आपके साथ का आनंद लेंगे। आपके काम को सराहा जाएगा और यहां तक कि आपको अपने कार्यस्थल से लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने मित्रों के साथ एक यात्रा की योजना बना सकतें है। आप कुछ अच्छी वस्तु खरीद सकते है या कोई आपको उपहार दे सकता है। इस समय भाई-बहनों के साथ आपके रिश्तों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।

वृषभ राशि
कार्यस्थल पर आप किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। आर्थिक लाभ के मामले में समय सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपका कोई परिजन घर आ सकता है या फिर आप अपना समय और पैसा अपने रिश्तेदारों पर खर्च कर सकते है।  आप इस समय में बड़ी आसानी से विचलित हो सकते हैं।


मिथुन राशि पर प्रभाव
उच्चस्तरीय शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी दीर्घामी धार्मिक यात्रा की भी योजना बना सकते हैं। आपको वाहन से लाभ मिलेगा या आप नया वाहन लेने की योजना बना सकते हैं। आप स्वमं को ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाएंगे, जो आपको संतुष्टि दें। हस्ताक्षर करने से पहले आपको सावधानी रखना चाहिए।


कर्क राशि पर प्रभाव
यात्रा में परेशानियों के साथ निजी जीवन में अशांति रह सकती है। आपको अपनी उधारी चुकाने का अवसर मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों पर धन खर्च कर सकते हैं। संचार में कठिनाईयों का सामना करेंगे। तर्क और गणित में अच्छे नंबर प्राप्त करना कठिन होगा। लिखित संवाद में विशेषरूप से सावधानी रखनी होगी।
 

सिंह राशि पर प्रभाव
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, मित्रों का साथ अच्छा लगेगा। परिजन से उपहार मिल सकता है। आप भी अपने करीबी और प्रियजन पर खर्च कर सकते हैं। वैसे ये समय शुभ होगा क्योंकि बुध के साथ सूर्य की युति आपको उन्नति प्रदान करेगी और अचानक किसी कार्य से धन अर्जन होगा। 

कन्या राशि पर प्रभाव
इस समय आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस अवधि में स्वास्थ्य की लापरवाही करना हानि पंहुचा सकता है। नियमित व्यायाम और अच्छा भोजन करना और तला-गला भोजन हानि करेगा। जो काम आपको सौंपे गए है उनको पूरा करने में देरी हो सकती है। काम-काज में यह समय अच्छा नहीं है। कार्यस्थल पर लोगों के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। लोगों से टकराव करने से बचें।

तुला राशि पर प्रभाव
इस समय आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही आप अपने प्रिय के लिए कुछ खर्च कर सकते हैं और यहां तक कि आप उसे कोई उपहार दे सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए ये समय अच्छा है, इस समय बात-चीत करने से कोई बड़ा लाभ मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का फैसला कर सकते हैं। शेयर बाजार या सट्टेबाजी से जुड़े मामलो को लेकर ये समय अच्छा नहीं होगा।


वृश्चिक राशि पर प्रभाव
इस समय में आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपके घर आ सकता है। आप उस पर कुछ खर्चा कर सकते हैं या अपने मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। वाहन पर होने वाला आकस्मिक खर्च आपको परेशान कर सकता है। वहीं आपकी माता जी का स्वास्थ्य भी आपको चिंतित कर सकती है। विरासत से जुड़े मामले अचानक जटिल हो सकते हैं।


धनु राशि पर प्रभाव  
इस समय आप अपनी पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके वार्तालाप में भी सुधार आएगा अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये समय सकारात्मक रहेगा। काम-काजी आवश्यकताओं के कारण इस अवधि में आप यात्राएं करेंगे। वहीं आपके काम को सराहा जाएगा। कार्यस्थल पर अधिकारिओं से बातचीत के समय सतर्क रहें।


मकर राशि पर प्रभाव
इस समय में भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है और आपको धन लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही आपको सेहत संबंधी मसलों पर कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपके शत्रुओं का बल कमजोर हो जाएगा और वे आप को हरा नही पाएंगे। आर्थिक रूप से बड़ा कदम उठाने के लिए आपको प्रलोभन मिल सकते हैं, लेकिन ये अच्छा परिणाम नहीं देगा। 


कुंभ राशि पर प्रभाव
इस समय में किसी रिश्ते में जुड़ने के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आपका साथी आपको प्रसन्न रखेगा। किसी बड़े के मृत्यु का दुखद समाचार आपको मिल सकता है। आपको अपने ससुराल पक्ष से अनपेक्षित सहायता मिल सकती है। आप सहजता से स्वमं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे। आपके अपने परिवार में अपने किसी बड़े की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत हो सकती है।

मीन राशि पर प्रभाव
इस समय में आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में परेशानियां आएंगी। आकस्मिक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। आपके अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद होंगे। आप शांति की कमी अनुभव करेंगे। आपको वाहन पर खर्च करना पड़ सकता है। वहीं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में आपको वांछित परिणाम नहीं मिल पाएगा।

Created On :   5 Feb 2019 5:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story