साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक

  • साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक
  • नए सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा पार्टनर का साथ, पढ़िए राशिफल
  • मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि समेत सभी राशियों का जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष लग्नराशि (Aries): ➤साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में आप मन में किसी प्रकार के डर को लेकर परेशान रह सकते है। धन लाभ को लेकर स्तिथियां आपके पक्ष में रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह कई तरह की यात्राएं हो सकती है जिनमे से कुछ आपको लाभ प्रदान कर सकती है। संतान को लेकर किसी प्रकार की अच्छी खबर आपको ख़ुशी प्रदान कर सकती है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के विवादों से दूर रहे तथा साथ ही साथ किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखे। मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां सामान्य बनी रहेगी। प्रेम इत्यादि मामलो में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा तथा कही घूमने का प्रोग्राम बना सकते है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालो को कुछ मानसिक तनाव बने रह सकते है। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव बने रहेंगे। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आलस्य में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के मध्य से स्तिथियां आपके पक्ष में आने लगेगी। अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा किन्तु आँखों तथा सर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

यह भी पढ़े -साल की पहली मासिक शिवरात्रि पर इस विधि से करें भोलेनाथ की पूजा, जानें मुहूर्त

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह के शुरूआत में आपको सेहत से सम्बन्धित कुछ समस्या हो सकती है। व्यर्थ की भागा दौड़ी लगी रहेगी। यात्राएं के योग रहेंगे। पारिवारिक लोगो में किसी के साथ बहस बाजी की स्तिथियां उत्पन्न हो सकती है अतः विशेष ध्यान रखे। शत्रुओं से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से खुशियाँ मिल सकती है। भाइयों की मदद से आपके कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो जायेगे।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में आप किसी बात को लेकर मानसिक तनाव ग्रसित बने रह सकते है। लेकिन चिंतित न हो जो भी समस्या होगी स्वतः समाप्त हो जाएगी। लाभ को लेकर किये जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां ठीकठाक बनी रहेगी तथा साथ ही साथ कुछ नयी उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकते है। व्यापारिक लोगो को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में नए कार्य सम्मलित कर सकते है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह जातको को धनलाभ के लिए पूर्व में किये गए कार्यो का लाभदायक फल प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां अच्छी बनेगी। रुका धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्तिथि में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सेहत सम्बन्धी समस्याए परेशान कर सकती है। व्यापार से सम्बंधित लोगो अच्छी सफलता तथा लाभ प्राप्त हो सकते है। उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।

यह भी पढ़े -इस व्रत को करने से मिलेगी हर कार्य में सफलता, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

तुला लग्नराशि (Libra):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह जातको को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई पुराना तथा स्किन, नसों के रोग उभर सकते है सचेत रहे। दान-दक्षिणा में खर्च हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते है। भाइयो से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके किये कार्यो द्वारा आपको प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। कार्य क्षेत्र में स्तिथियां अच्छी बनी रहेगी व्यापारिक लोगो को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह जातको का नौकरी में समय विशेष फलदायी रहने वाला रहेगा सरकारी नौकरी तथा सरकारी कार्य कर रहे जातको को अधिकारियों से अच्छा फायदा मिल सकता है। धन की स्तिथि अच्छी रहेगी। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। वैवाहिक रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेगे। मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है ।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के मध्य से सेहत सम्बन्धी समस्याए परेशान कर सकती है। किसी अज्ञात भय के कारण परेशानी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह धन दायक तथा नए कार्यो की शुरुआत बाला रहेगा। इस सप्ताह अचानक आय प्राप्ति के योग बनेगे। धार्मिक कार्यो पर खर्च होगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े -इस माह में लोहड़ी और संक्रांति सहित आने वाले हैं ये व्रत और त्योहार, आइए जानते हैं

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह जातक के मन में तरह तरह के विचार आने से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह किये गए कार्यो में मन माफिक सफलता न मिलने से दुखी होंगे। दाम्पत्य जीवन में आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सेहत का ध्यान रखे पेट तथा नेत्र से सम्बन्धित विकार परेशान कर सकते है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचने में असफल रहेंगे। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचे। अचानक धनलाभ के योग बन सकते है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। सुखों में वृद्धि होगी माता से सुख की प्राप्ति होगी। सुख के साधनो पर खर्च हो सकता है। इस सप्ताह आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ाचढ़ा रहेगा। आपको भाइयों के द्वारा सहयोग तथा धन लाभ की प्राप्ति होगी। अग्नि से सम्बंधित कार्यो में सावधानी बरते। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी बनी रह सकती है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह जातको को शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी दुरी की यात्रा के योग बन सकते है। धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगो को लाभ प्राप्त हो सकता है। उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। संतान से लाभ के योग बन सकते है। वाणी में कटुता के चलते कार्य बिगड़ सकते है सावधानी रखे।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   6 Jan 2024 11:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story