साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ मेष राशि के जातको को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी किसी परेशानी में इस सप्ताह आपको राहत मिल सकती है। इस सप्ताह परिजनों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह धन का लाभ होगा किन्तु खर्च भी होगा। सेहत का ध्यान रखे।

वृषभ लग्नराशि (Taurus) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ वृषभ राशि के जातको को इस सप्ताह प्रेम प्रसंग के मसलो में लाभ तथा सफलता मिल सकती है। संतान के साथ इस सप्ताह आपका समय व्यतीत हो सकता है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह कामकाज को लेकर आलस्य से बचे। इस सप्ताह धार्मिक कार्य में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपकी दैनिक इनकम में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आप अच्छे खान पान का लुफ्त उठाएंगे।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ मिथुन राशि के जातको को इस सप्ताह सेहत सम्बन्धी समस्याये परेशान कर सकती है। इस सप्ताह किसी बात को लेकर आपके मन में डर सा बना रह सकता है। इस सप्ताह कामकाज के क्षेत्र में स्तिथि सामान्य फल देने वाली बनी रहेगी। इस सप्ताह सुख सुविधाओं तथा घरेलु सामिग्री के ऊपर आपका धन खर्च हो सकता है। किसी यात्रा का योग बन सकता है। माता -पिता की सेहत का ध्यान रखे।

कर्क लग्नराशि (Cancer) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ कर्क राशि के जातको को इस सप्ताह भाग्य का सहयोग कई मामलों में लाभ तथा सफलता दिला सकता है। इस सप्ताह जीवनसाथी तथा व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बना कर चलना लाभ देगा। इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्तिथि आपके पक्ष में बनी रह सकती है। इस सप्ताह भाई तथा किसी मित्र का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सिंह लग्नराशि (Leo) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ सिंह राशि के जातको को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई लाभ मिल सकता है। धन को लेकर किसी समस्या का समाधान इस सप्ताह आपको मिल सकता है। इस सप्ताह विरोधी पक्ष से सतर्कता बनाये रखे। पारिवारिक जीवन में किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी से अपने आप को दूर रखे। इस सप्ताह पुराने मित्रों से वार्तालाप आपको ख़ुशी दे सकती है। इस सप्ताह मन को शांत बनाये रखे तथा आलस्य से बचे उचित रहेगा।

कन्या लग्नराशि (Virgo) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ कन्या राशि के जातको को इस सप्ताह शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। इस सप्ताह भाग्य भी आपके पक्ष में बना रहेगा। इस सप्ताह कामकाज को लेकर स्तिथि अच्छी बनी रहेगी तथा कार्यो से सम्बंधित पुरानी समस्या समाप्त होगी। इस सप्ताह आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। संतान के साथ कुछ मतभेद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। इस सप्ताह दान धर्म पर धन खर्च हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला लग्नराशि (Libra) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ तुला राशि के जातको को इस सप्ताह घरेलु समस्याएं परेशान कर सकती है। इस सप्ताह धन खर्च की अधिकता भी बनी रह सकती है। इस सप्ताह धन के लेन देन में सतर्कता रखे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ अधिक बना रहेगा तथा भाग दौड़ भी अधिक हो सकती है। संतान से सुख तथा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह व्यर्थ के मसलो से अपने आप को दूर रखे तथा सेहत का ध्यान रखे। दैनिक जीवन में लोगो का सहयोग आपको मदद देगा।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ वृश्चिक राशि के जातको को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त होंगे तथा धन का लाभ भी इस सप्ताह अच्छी मात्रा में हो सकता है। इस सप्ताह व्यापार तथा कमीशन के कार्यो से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस सप्ताह आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आप अच्छे खान पान का आनन्द ले सकते है। आलस्य से बचे।

धनु लग्नराशि (Sagittarius) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ धनु राशि के जातको को इस सप्ताह नौकरी के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर इस सप्ताह आप अपने दायित्वो की पूर्ति करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस सप्ताह कार्यस्थल पर लोगो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह आपके बैंक बेलेंस से धन का कुछ भाग खर्च हो सकता है। इस सप्ताह माता से प्रेम बढ़ेगा तथा घरेलु कार्यो पर समय दे सकते है। इस सप्ताह जीवन साथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखे।

मकर लग्नराशि (Capricorn) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ मकर राशि के जातको के आत्मविश्वास में इस सप्ताह कुछ कमी देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। इस सप्ताह अधिकारी वर्ग की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में पद लाभ की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह आपके पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। इस सप्ताह भाई -बहनो से आपको लाभ मिल सकते है। संतान के साथ तालमेल बना कर चले।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ कुंभ राशि के जातको को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र तथा दैनिक जीवन में कुछ कठिनाइयों का अनुभव प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अचानक धन लाभ की स्तिथि बन सकती है। इस सप्ताह कार्यस्थल पर कार्यो को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रह सकती है। दैनिक वार्तालाप में संयम से काम ले अन्यथा कोई आपके सम्मान को ठेस पंहुचा सकता है। सेहत सम्बन्धी मामलों में आपको सुधार देखने को मिलेगा।

मीन लग्नराशि (Pisces) साप्ताहिक राशिफल 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक: ➤ मीन राशि के जातको की सुख सुविधाओं में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिलने के संकेत है। इस सप्ताह आपके वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बढ़ सकती है। सेहत सम्बन्धी परेशानियों में राहत की प्राप्ति हो सकती है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम के बाद सफलता की प्राप्ति होगी।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   21 Aug 2023 4:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story