Maharishi Valmiki Jayanti 2025: रामायण के रचयिता हैं महर्षि वाल्मीकि, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

रामायण के रचयिता हैं महर्षि वाल्मीकि, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन मास की शरद पूर्णिमा को महर्षि वाल्मिकी जी (Valmiki Jayanti) की जयंती मनाई जाती है। उनका नाम सुनते ही सबसे पहले उनकी अनुपम रचना रामायण (Ramayana) का ख्याल मन में आता है। आदिकवि महर्षि वाल्मिकी का संपूर्ण जीवन काल कुछ ना कुछ सीखते रहने के लिए प्रेरित करता है। हालांकि, यह नाम उन्हें बाद में मिला, बचपन में उनका नाम रत्नाकर था और वे लूटपाट करके अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे। इस वर्ष महर्षि वाल्मिकी जयंती 07 अक्टूबर 2025, मंगलवार को है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं कि कैसे उनका नाम वाल्मिकी रखा गया और क्या हैं उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

जीवन की कथा

शास्त्रों के अनुसार, वाल्मिकी जी का वास्तविक नाम रत्नाकर था। कहा जाता है कि, वाल्मिकी ब्रह्मा जी के मानस पुत्र प्रचेता के बेटे थे। वहीं कई जानकार उन्हें महर्षि कश्यप चर्षणी का बेटा भी मानते हैं। कहा जाता है कि एक भीलनी ने बचपन में महर्षि वाल्मिकी का अपहरण कर लिया था और भील समाज में ही उनका पालन पोषण हु था। भीलों का कार्य लोगों से लूट-पाट करके परिवार का भरण-पोषण करना होता था। भीलों के साथ होने के कारण वो भी एक डाकू बन रत्नाकर डाकू के नाम से जाने गए।

पुराणों के अनुसार, एक बार नारद मुनि जी उसी जंगल से गुजर रहे थे जहां पर डाकू रत्नाकर लूट-पाट किया करते थे। नारद मुनि जी को रत्नाकर ने पकड़ लिया तथा उनसे उनका सामान लूटने लगा, तभी नारद जी ने रत्नाकर से पूछा, जिस परिवार के लिए तुम ऐसा ध्रणित कार्य करते हो वह इस कार्य में तुम्हारा साथ देगा? उन्होंने जब दोबारा पूछा तो रत्नाकर ने इंकार कर दिया। इसके बाद नारद जी ने उन्हें राम राम के नाम का जप करने को कहा। रत्नाकर ने कठोर तप किया, रत्नाकर की कठोर तपस्या से खुश होकर ब्रह्मा जी ने उन्हें रामायण महाकाव्य लिखने की प्रेरणा व सामर्थ्य प्रदान किया और उनका नाम वाल्मीकि रखा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   6 Oct 2025 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story