Sharadiya Navratri 2025: मां महागौरी की आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, जानिए पूजा विधि और बीज मंत्र

मां महागौरी की आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, जानिए पूजा विधि और बीज मंत्र

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम है, माता के दरबार सजे हुए हैं और मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। इस महापर्व की अष्टमी तिथि को महाअष्टमी के रूप में देखा जाता है और इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी (Mahagauri) की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने के साथ ही पूरे विधि विधान से माता की पूजा कर कन्या पूजन की जाती है। साथ ही इस दिन कन्या भोज की भी परंपरा है।

ऐसा कहा जाता है कि, महागौरी की पूजा मात्र से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। पुराणों के अनुसार, देवी महागौरी ने कड़ी तपस्या के कारण यह गौर वर्ण पाया था इसलिए वे उज्ज्वल और सौम्य रूप की देवी हैं। इस वर्ष मां महागौरी की पूजा 30 सितंबर 2025, मंगलवार को की जाएगी। आइए जानते हैं माता महागौरी की पूजा विधि, मंत्र और स्वरूप...

मां महागौरी का स्वरूप

देवी के आठवें स्वरूप यानि कि महागौरी वर्ण पूर्ण रूप से गौर अर्थात सफेद हैं। इनके वस्त्र व आभूषण भी सफेद रंग के हैं। मां का वाहन बैल है। उनका दाहिना हाथ अभयमुद्रा में है और नीचे वाला हाथ में दुर्गा शक्ति का प्रतीक त्रिशुल है। बाएं हाथ के ऊपर वाले हाथ में शिव का प्रतीक डमरू है। वहीं नीचे वाला हाथ अपने भक्तों को अभय देता हुआ वरमुद्रा में है। माता का यह रूप शांत मुद्रा में ही दृष्टिगत है।

पूजा विधि

- मां महागौरी की पूजा के दौरान लकड़ी की चौकी पर या मंदिर में महागौरी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

- इसके बाद चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाकर उस पर महागौरी यंत्र रखें और यंत्र की स्थापना करें।

- हाथ में सफेद पुष्प लेकर मां का ध्यान करें।

- फिर मां की प्रतिमा के आगे दीपक चलाएं।

- माता को फल, फूल, नैवेद्य आदि अर्पित करें।

- मां महागौरी को दूध से बनी मिठाई, नारियल आदि भोग अर्पित करें।

- इसके बाद मां की आरती उतारें।

बीज मंत्र:

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ महागौर्यै नमः

ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   29 Sept 2025 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story