साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक
- कन्या, तुला समेत 4 राशियों की इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं, दिवाली का रहेगा जोर, शुक्र गोचर से होगा फायदा
मेष लग्नराशि (Aries): ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते आपकी कटु वाणी आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार उत्पन्न कर सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग आपको कम प्राप्त होगा। इस राशि से संबंधित कुछ जातकों को विवाह हेतु अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
वृषभ लग्नराशि (Taurus): ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को व्यापारिक क्षेत्र में कुछ दिक्कतें मिल सकती हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय ठीक-ठाक बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। धन आगमन के लिए परिश्रम बना रहेगा। आपका पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, किंतु जीवनसाथी को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आलस्य से अपने आपको दूर रखें।
मिथुन लग्नराशि (Gemini): ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आप अधिक भागदौड़ करेंगे। कार्यों में मनमाफिक परिणाम न मिलने से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। धन के लिहाज से हफ्ता अच्छा लाभ दे सकता है। व्यर्थ की यात्राओं तथा अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह है। जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा।
कर्क लग्नराशि (Cancer): ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को संतान से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता कुछ उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। अपने कार्यों को टालने से बचें। साझेदारी वाले कार्यों से दूरी बनाए रखें। आपका कोई पुराना कर्ज खत्म हो सकता है। आय के नए मार्ग मिल सकते हैं। माता के साथ मतभेद संभव हैं।
सिंह लग्नराशि (Leo): ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या मिल सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाकर रखना लाभदायक रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में आपको उपहार या धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। संतान के साथ मधुरता बढ़ेगी। नकारात्मकता से अपने आप को दूर रखें।
कन्या लग्नराशि (Virgo): ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को उपहार की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज को लेकर मानसिक उलझनें बनी रह सकती हैं। आप अपनी शानो-शौकत पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। किसी यात्रा का योग बन सकता है, जो मनोरंजक होगी। अधिक भागदौड़ आपको शारीरिक थकावट दे सकती है।
तुला लग्नराशि (Libra): ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पदस्थ लोगों से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि भाग्य आपका साथ देगा। अचानक छोटे धन लाभ के योग हैं।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों की सुख-सुविधा में वृद्धि के योग रहेंगे। मन में किसी प्रकार की उथल-पुथल बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। सेहत का ध्यान रखें। कामकाज को लेकर आलस्य से बचें। भाई-बहनों के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
धनु लग्नराशि (Sagittarius): ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को व्यर्थ के खर्च परेशान कर सकते हैं। हफ्ते की शुरुआत में सेहत संबंधी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता लाभकारी रहेगा। हर क्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हफ्ते के मध्य में आय का कोई नया मार्ग प्राप्त हो सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें।
मकर लग्नराशि (Capricorn): ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को तनाव परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर सतर्कता बनाए रखें। धन प्राप्ति के मार्ग में रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं। कामकाज को लेकर यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान तथा जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के अंतिम भाग में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धन के लिहाज से स्थिति अच्छी बनी रहेगी। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। छात्र वर्ग को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते का अंतिम भाग खर्च और भागदौड़ से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें तथा तनाव से दूर रहें।
मीन लग्नराशि (Pisces): ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी। व्यर्थ के मामलों से दूर रहें। क्रोध तथा नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना हितकारी रहेगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ मिल सकते हैं। धन प्राप्ति हेतु आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।
यह भी पढ़े -शरद पूर्णिमा, करवा चौथ और दीवाली से लेकर तक छठ पूजा तक, इस महीने में रहेगी व्रत और त्योहारों की भरमार
साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतरदशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहेगा।
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: +91-6261231618
Email: kalashantijyotish@gmail.com
www.kalashantijyotish.com
Created On :   6 Oct 2025 5:40 PM IST