UP Board 10th-12th Result 2026 Out: यूपी बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, जानें कितना रहा पासिंग पर्सेंट, ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, जानें कितना रहा पासिंग पर्सेंट, ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 के पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच बोर्ड एग्जाम्स आयोजित किए गए थे। इनमें जिन भी स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए हैं, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस साल 52 लाख से भी ज्यादा बच्चों ने बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं।

कितना रहा पासिंग पर्सेंट?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल टोटल 90.42 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, जो कि बीते साल के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। बीते साल 10वीं में 90.11 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे और 12वीं में इस साल कुल 80.38 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। ये आंकड़ा पिछले साल से कम दर्ज किया गया है। लास्ट ईयर 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज 81.15 प्रतिशत रहा है।

कहां और कैसे करें अपना रिजल्ट चेक?

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहली आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद 'UP Board 12th Result 2026' या 'UP Board 10th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और स्कूल कार्ड डालें और सबमिट करके अपना रिजल्ट आराम से देखें। आप अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक?

डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का उपयोग करके लॉगइन करें। इसके बाद अपना रिजल्ट चेक करने के लिए Board of Secondary Education Uttar Pradesh सर्च करें। इसके बाद UP Board 10th Class या UP Board 12th Class का ऑप्शन चुनकर अपना रोल नंबर और जरूरी डीटेल्स डालकर अपना रिजल्ट सर्च कर लें। आप डिजिलॉकर से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Created On :   23 April 2026 5:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story