JNU Election Result: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट का दबदबा जारी! सभी पदों पर कैंडिडेट आगे

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट का दबदबा जारी! सभी पदों पर कैंडिडेट आगे
आज सुबह से ही मतगणना जारी है। चल रही काउंटिंग में इस बार भी लेफ्ट का दबदबा जारी दिखाई दे रहा है। पिछले चुनाव में एक पद को छोड़कर सभी पदों पर लेफ्ट ने जीत हासिल की थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) छात्र संघ के चुनाव पिछले मंगलवार को हुए थे। तय कार्रक्रम के मुताबिक आज सुबह से ही मतगणना जारी है। चल रही काउंटिंग में इस बार भी लेफ्ट का दबदबा जारी दिखाई दे रहा है। पिछले चुनाव में एक पद को छोड़कर सभी पदों पर लेफ्ट ने जीत हासिल की थी। इस बार के इलेक्शन में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लेफ्ट के इलाके में सेंध नहीं मार पाई है।

जेएनयू छात्रसंघ के चुनाव में एनएसयूआई समेत कई अन्य छात्र संगठन मैदान में उतरे हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा कि लेफ्ट और एबीवीपी के अलावा दूसरे अन्य संगठनों और निर्दलिया प्रत्याशियों की क्या स्थिति रहेगी।

अध्यक्ष पद पर लेफ्ट उम्मीदवार आगे

प्रेसिडेंट पद के लिए लेफ्ट से मैदान में उतरी आदिति मिश्रा आगे चल रही है। इन्हें खबर लिखने तक 1747 वोट मिल चुके हैं। वहीं, एबीवीपी से विकास पटेल 1358 मतों पर हैं। पीएसए से शिंदे विजयलक्ष्मी को 1144 वोट के साथ तीसरे पायदन पर बनी हुई हैं। इनके अलावा एनएसयूआई के विकास को 379 वोट अभी तक मिले, निर्दलिया कैंडिडेट अंगद सिंह को 136, बीएपीएसए के राज रतन राजौरिया को 250 और शिर्वासवा इंदू को 51 वोट मिले हैं।

अध्यक्ष पद के रुझान

अदिति मिश्रा (यूनाइटेड लेफ्ट) - 1747

विकास पटेल (ABVP) - 1385

शिंदे विजया (PSA) - 1144

राज रतन राजौरिया (BAPSA) -250

विकास (NSUI) - 379

उपाध्यक्ष पद पर की है बढ़त

मतगणना के शुरुआती दौर से ही लेफ्ट बढ़त बनाए हुए हैं। लेफ्ट की तरफ से मैदान में उतरी उपअध्यक्ष पद पर गोपिका 2814 वोटों से आगे चल रही है। दूसरे स्थान पर विद्यार्थी परिषद से तान्या कुमारी है, जिन्हें अब तक 1657 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे पायदान पर एनएसयूआई से शेख शाहनवाज है, उन्हें 396 वोट मिले हैं।

जनरल सेक्रेटरी पद के रुझान

सुनील यादव (लेफ्ट): 1788

राजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी): 1750

शोऐब खान (बाप्सा): 737

प्रीति (एनएसयूआई): 408

गोपी कृष्णन यू (एआईएसएफ): 238

ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के रुझान

दानिश अली (लेफ्ट): 1854

अनुज दमारा (एबीवीपी): 1693

रवि राज (सीआरजेडी): 775

मनमोहन मित्रुका (पीडीएसयू): 396

कुलदीप ओझा (एनएसयूआई): 208

Created On :   6 Nov 2025 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story