तीन साल बाद सिनेमाघर में एंट्री करने जा रहे एक्टर विक्की कौशल, इन शानदार प्रोजेक्ट्स से मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर तहलका

तीन साल बाद सिनेमाघर में एंट्री करने जा रहे एक्टर विक्की कौशल, इन शानदार प्रोजेक्ट्स से मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर तहलका
  • सिनेमाघर में एंट्री करने जा रहे एक्टर विक्की कौशल
  • 4 प्रोजेक्ट्स से मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर तहलका
  • क्या विक्की की फिल्मों को मिलेगा जनता का अच्छा रिस्पॉन्स?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विक्की कौशल शादी के बाद से सिनेमाघरों से गायब है। ल़ॉकडाउन के बाद से विक्की की एक भी फिल्म सिनेमाघर में रिलीज नहीं हुई है। फैंस एक्टर को सिनेमाघरों में देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। थियेटर में रिलीज हुई 'भूत: द हॉन्टेड शिप' विक्की की आखिरी फिल्म थी। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को कोरोना फैलने से ठीक पहले 21 फरवरी 2020 को रिलीज किया गया था। फिल्म ने ठीक ठाक बिजनेस किया था। इसके बाद से विक्की की किसी फिल्म को सिनेमा घर में रिलीज नहीं किया गया। लेकिन अब एक्टर विक्की कौशल 4 शानदार प्रोजेक्ट्स से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ी सारी अपडेट्स-

फिल्म "जरा हटके जरा बच के"

डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म "जरा हटके जरा बच के" 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। फैंस को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। फिल्म की स्टोरी दो मीडिल क्लास कपल की है जो शादी के बाद अब तलाक लेना चाहता है। ट्रेलर में तलाक की वजह साफ नहीं है ये हमें फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल फैंस को सारा और विक्की की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है और वे फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।



फिल्म "मेरे महबूब मेरे सनम"

एक्टर विक्की कौशल फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' के बाद अब एक बार फिर करण जौहर के साथ काम करने जा रहे हैं। वे फिल्म 'लैला मजनूं' और 'कला' फेम तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म "मेरे महबूब मेरे सनम" में नजर आएंगे। फिल्म में पंजाबी एक्टर-सिंगर एमी विर्क भी इन दोनों के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। विक्की और तृप्ति की एक्टिंग का तो हर कोई दिवाना है। ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है।


फिल्म "द ग्रेट इंडियन फैमिली"

फिल्म "द ग्रेट इंडियन फैमिली" में एक्टर विक्की कौशल मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म यश राज फिल्म के बेनर तले बनकर तैयार हो गई। फिल्म को देश विदेश की कई शानदार लॉकेशन पर शूट किया गया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की है, लेकिन खबरों आ रही हैं कि, ये नवंबर तक थिएटर्स में पहुंच सकती है।


फिल्म "सैम बहादुर"

फिल्म "सैम बहादुर" का विक्की के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में विक्की का फर्स्ट लुक देखने के बाद से ही फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इंडिया के पहले फील्ड मार्शल की बायोपिक है। फिल्म में विक्की इंडिया के पहले फील्ड मार्शल रहे स्वर्गीय सैम मानेकशॉ का रोल निभा रहे हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।


क्या विक्की की फिल्मों को मिलेगा जनता का अच्छा रिस्पॉन्स?

विक्की कौशल एक शानदार एक्टर हैं और उन्होंने हर किरदार में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाया है। उनके करोड़ों फैंस हैं। लेकिन लॉकडाउन के बाद से एक्टर की एक भी फिल्म सिनेमाघर में रिलीज नहीं हुई है। वहीं कोरोना के बाद से लोगों की पसंद में काफी बदलाव हुआ है सिनेमाघरों से ज्यादा लोग घर बैठे ऑटीटी पर फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं वे सिनेमाघरों में उन फिल्मों के लिए जा रही है जिसमें कोई बड़ा स्टार हो या फिर फिल्म किसी विवाद की वजह से चर्चा में रही हो। ऐसे में फिल्मों को लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता। ये फिल्में विक्की के लिए एक बड़ा टेस्ट होंगी। अगर फिल्म का कंटेट बढ़िया रहा तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती हैं।

Created On :   16 May 2023 8:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story