Alia Bhatt Former Manager Arrested: एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक्स मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी हुई गिरफ्तार, एक्ट्रेस से लाखों की धोखाधड़ी का लगा है आरोप

- आलिया की एक्स मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी हुई गिरफ्तार
- एक्ट्रेस से लाखों की धोखाधड़ी का लगा है आरोप
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जुहू पुलिस ने आलिया भट्ट की एक्स मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी गिरफ्तार कर लिया है। वेदिका प्रकाश शेट्टी को एक्ट्रेस के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वेदिका पर भट्ट प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और एक्ट्रेस के खातों से कथित तौर पर पैसे ठगने का आरोप है। आलिया की मां सोनी राजदान की शिकायत पर वेदिका के खिलाफ कुछ महीनों पहले मामला दर्ज किया गया था।
आलिया की पूर्व मैनेजर गिरफ्तार
खबरों है कि करीब 5 महीने बाद आरोपी वेदिका को बेंगलूरु से गिरफ़्तार कर अदालत में पेश किया गया है। वेदिका पर आरोप है कि उसने आलिया के फ़र्ज़ी हस्ताक्षर करके दो साल में 77 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है। वहीं आलिया या उनकी टीम ने अभी तक इस मामले के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।
बता दें कि इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस को आलिया भट्ट ने 2021 में लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य "रियल, टाइमलेस और वार्म और फजी कहानियों" पर फोकस करते हुए "हैप्पी फिल्में" बनाना है। कंपनी की पहली फिल्म डार्लिंग्स थी, जिसे शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ को-प्रोड्यूस किया गया था। इसमें आलिया भट्ट के साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह थे और यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है।
आलिया भट्ट वर्क फ्रंट
आलिया भट्ट फिलहाल अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में बिजी है। इस फिल्म में शरवरी वाघ भी लीड रोल में हैं और यह 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिर से नजर आएंगी। आलिया के पास फरहान अख्तर की जी ली जरा भी है। फिल्म में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में होंगी।
Created On :   9 July 2025 10:34 AM IST