सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: आलिया भट्ट ने बदल लिया अपना नाम? वायरल हो रही होटल की तस्वीर, अब फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

आलिया भट्ट ने बदल लिया अपना नाम? वायरल हो रही होटल की तस्वीर, अब फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
  • आलिया भट्ट ने बदल लिया अपना नाम?
  • वायरल हो रही होटल की तस्वीर
  • अब फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रही हैं और लोगों के साथ हर अपडेट शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस आलिया और रणबीर की जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की है लेकिन वह अभी भी अपना नाम आलिया भट्ट लिखती हैं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि आलिया भट्ट ने आखिरकार अपना सरनेम बदलकर 'कपूर' कर लिया है। आलिया भट्ट ने पहले भी कहा था कि वह अपने नाम में 'कपूर' जोड़ना चाहती हैं, लेकिन उनके पास पेपर वर्क पूरा करने के लिए समय नहीं है। हालांकि, उनके लेटेस्ट व्लॉग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देखकर लगता है कि आलिया ने अपना सरनेम बदल लिया है।

होटल में दिखा आलिया का बदला हुआ नाम

अपने व्लॉग में, आलिया अपने होटल के कमरे में खड़ी हैं। यहां पीछे बहुत अच्छे शब्दों में उनका स्वागत किया गया है। होटल ने उन्हें 'प्रिय आलिया कपूर' कहकर संबोधित किया है। इस तरह से देखें तो ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस ने आखिरकार अपने आधिकारिक दस्तावेजों में अपना नाम बदल लिया है। हालांकि इस तस्वीर पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।


यूजर्स ने किए शानदार कमेंट

एक यूजर ने लिखा है 'लेकिन वह हमेशा मेरे लिए आलिया भट्ट ही रहेंगी, नाम में वजन आ गया है अभी। यह अब एक ब्रांड नाम है।' आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण में अपने आपको आलिया भट्ट कपूर बुलाया था। इसके बारे में एक यूजर ने लिखा कि 'मुझे लगा कि यह आलिया भट्ट कपूर थीं क्योंकि उन्होंने पहले कॉफी विद करण में ऐसा कहा था। इसके बाद रणवीर काफी खुश हो गए थे कि आखिरकार उन्होंने अपने नाम के आगे कपूर लगाया।' एक और यूजर ने लिखा है 'कपूर को कानूनी तौर पर जोड़ा जाएगा क्योंकि इससे यात्रा करना और बाकी सब आसान हो जाएगा। वह अपने स्क्रीन नाम में भट्ट लगाएंगी।'

Created On :   12 Jun 2025 10:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story