Alia Bhatt Shares Vacation Photos: आलिया भट्ट ने शेयर की की रणबीर-राहा के साथ वेकेशन फोटोज, फैंस को भी भाया अंदाज, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म अल्फा में एक्शन करते देखा गया था। वहीं एक्ट्रेस जब फिल्मों में व्यस्त नहीं रहती हैं तो पति और रणबीर कपूर के साथ वेकेशन पर निकल जाती हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, ‘पुराने अच्छे दिन। गले लगना और भी बहुत कुछ।’ इन तस्वीरों में वह अपनी बेटी राहा के गले लगी हुई नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर और राहा के साथ वेकेशन का खूब आनंद ले रही हैं।
बोट पर की समंदर की सैर
आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह पति रणबीर और बेटी राहा के साथ एक बोट पर बैठी हैं। समंदर की सैर पर यह परिवार निकला है। आगे कुछ तस्वीरों में आलिया अपनी बेटी राहा के साथ वक्त गुजार रही हैं। बेटी राहा ने भी आलिया को गले लगाया हुआ है। यह पल आलिया के लिए कभी न भूलने वाले हैं।
एक्ट्रेस होने के नाते आलिया अपनी फिटनेस, फिगर पर ध्यान देती हैं लेकिन वेकेशन पर वह डाइटिंग को भूल गई हैं। मनपसंद खाना खा रही हैं। अपनी सेल्फी भी वह क्लिक कर रही हैं।
यह भी पढ़े -जन्मदिन विशेष भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम
आलिया भट्ट करियर फ्रंट पर क्या रही हैं?
हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज हुई। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ कर रही हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं।
Created On :   18 Aug 2026 11:14 AM IST












