Kashmera Shah Cryptic Post: गोविंदा और सुनीता आहूजा विवाद के बीच कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- 'शादियां टूटने और लोगों को धोखा देने...'

गोविंदा और सुनीता आहूजा विवाद के बीच कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- शादियां टूटने और लोगों को धोखा देने...
गोविंदा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वे खुद से काफी उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करते दिखेंगे। फिल्म की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनके लिंकअप की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोविंदा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वे खुद से काफी उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करते दिखेंगे। फिल्म की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनके लिंकअप की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक दूसरे को लेकर बीते कई दिनों से सार्वजनिक टिप्पणियां कर रहे हैं। इसी बीच कश्मीरा शाह ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

बता दें कि, सुनीता ने कहा, ‘बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’ इसके साथ बाद पति पत्नी के बीच काफी मन मुटाव हुआ था।

कश्मीरा ने पोस्ट के जरिए किया सवाल?

गोविंदा की भतीजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आसमान में दिल के आकार की आकृति की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि क्या सच्चा प्यार आज भी मौजूद है। इसके साथ ही उन्होंने शादियों के टूटने पर भी अपनी निराशा जताई।

कश्मीरा शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘क्या यही सच्चा प्यार होता है? क्या सच में ऐसा प्यार होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि इसके लिए कीमत चुकाए और अपने साथी को खास महसूस कराए? इस तरह का प्यार कहां मिलता है और यह इंसान कौन है? शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से मैं बहुत निराश हूं। मुझे लगता है कि मुझे वास्तविकता का सामना करने की जरूरत है।’

Created On :   18 Aug 2026 1:04 PM IST

Tags

Next Story