Mira Rajput Kapoor Viral Photos: ऐसा क्या हुआ कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा को यूजर्स ने बुलाया 'बीजेपी पगलू'? इटली वेकेशन से शेयर की तस्वीरें

ऐसा क्या हुआ कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा को यूजर्स ने बुलाया बीजेपी पगलू? इटली वेकेशन से शेयर की तस्वीरें
शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म कॉकटेल 2 में देखा गया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। वहीं फिल्म की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर इन दिनों पत्नी मीरा राजपूत के साथ वेकेशन पर हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म कॉकटेल 2 में देखा गया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। वहीं फिल्म की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर इन दिनों पत्नी मीरा राजपूत के साथ वेकेशन पर हैं। हाल ही में मीरा ने इटली से अपने वेकेशन फोटोज शेयर किए। इन तस्वीरों से एक में मीरा का टैटू देख यूजर्स ने उनको बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) का समर्थक बुलाना शुरू कर दिया।

मीरा ने पोस्ट की तस्वीरें

मीरा ने अपनी इटली ट्रिप से सात तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कहीं वो शाहिद के साथ याट पर एंजॉय करती नजर आईं, तो कहीं वो बॉलर हैट पहनकर इटली की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। इसके अलावा मीरा ने इटली शहर की भी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयक की हैं। मीरा ने इन तस्वीरों काे शेयर करते हुए इटैलियन भाषा में लिखा, 'ला दोल्चे विता एसेंसियल्स..'। हिंदी में इसका मतलब 'एक खूबसूरत जिंदगी' होता है।

वहीं इन्हीं तस्वीरों में से एक में मीरा की पीठ पर कमल का टैटू नजर आ रहा है। इसे देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बीजेपी सपोर्टर बताना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने उनको बीजेपी पगलू भी बताया।


Created On :   18 Aug 2026 11:54 AM IST

Tags

Next Story