The Revolutionaries: सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' के स्टार कास्ट से उठा पर्दा, स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार में दिखे एक्टर्स

सीरीज द रिवोल्यूशनरीज के स्टार कास्ट से उठा पर्दा, स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार में दिखे एक्टर्स
भुवन बाम देश की आजादी से पहले 1857 की क्रांति के दौर पर एक वेब सीरीज आ रही है। जिसका नाम 'द रिवोल्यूशनरीज' है। इस पीरियड एक्शन सीरीज को लेकर काफी चर्चा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भुवन बाम देश की आजादी से पहले 1857 की क्रांति के दौर पर एक वेब सीरीज आ रही है। जिसका नाम 'द रिवोल्यूशनरीज' है। इस पीरियड एक्शन सीरीज को लेकर काफी चर्चा है। निखिल आडवाणी निर्देशित सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। आज मंगलवार को इसके किरदारों से परदा उठा है। 'द रिवोल्यूशनरीज' में भुवन बाम, गुरफतेह सिंह और प्रतिभा रांटा अहम भूमिकाओं में हैं। जानिए कौन किस भूमिका में दिखेगा?

रासबिहारी बोस के रोल में दिखेंगे भुवन बाम

'द रिवोल्यूशनरीज' सीरीज में भुवन बाम को स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस के रोल में नजर आएंगे। उनके किरदार की झलक शेयर करते हुए लिखा है,'योजना बनाई, विश्वास किया, गर्व के साथ नेतृत्व किया। मिलिए रास बिहारी बोस से'। वीडियो में आजादी-आजादी की पुकार सुनाई दे रही है। इसके साथ कहा जा रहा है, 'अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा। खौफ को सामने से पुकारा। चुनौतियों को हंसकर स्वीकारा। गदर मचाने सबसे आगे। सरफिरे 'द रिवोल्यूशनरीज'।

फिल्म 'लापता लेडीज' फेम एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा इस सीरीज में प्रतिभा लाहिड़ी के रोल में नजर आएंगी। वे निडर क्रांतिकारी बनी दिखी हैं। अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी के लिए हाथों में बंदूक थामे उनका किरदार दमदार है।


Created On :   18 Aug 2026 12:46 PM IST

Tags

Next Story