Arijit Singh On Student Protest: अरिजीत सिंह ने CJP प्रोटेस्ट पर पहले दिया छात्रों का साथ, फिर पुलिस के सपोर्ट में उतरे, फैंस से बोले - मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दो

अरिजीत सिंह ने CJP प्रोटेस्ट पर पहले दिया छात्रों का साथ, फिर पुलिस के सपोर्ट में उतरे, फैंस से बोले - मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दो
सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पोस्ट में फैन से बोले मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दो। प्रोटेस्ट और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर उन्होंने X पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पोस्ट में फैन से बोले मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दो। प्रोटेस्ट और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर उन्होंने X पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने उनके बयान का सपोर्ट किया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना भी की है।

अरिजीत सिंह का पहला पोस्ट

अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया (X) हैंडल पर बेहद आक्रामक अंदाज में लिखा, ‘हेलो नेता, मंत्री!! क्या चल रहा है भाई!! अपने आपको भगवान समझ लिया है क्या?’ पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने आगे लिखा कि “यार अब तो स्टूडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग। क्या तुम्हें शर्म नहीं आती? हर चीज याद रखा जाएगा! हर हर महादेव!”” इसके साथ ही उन्होंने बदलाव का संकेत देते हुए लिखा कि ‘परिवर्तन ही एकमात्र शाश्वत सत्य है।

फिर पलटे अरिजीत पुलिस को किया सपोर्ट


प्लेलिस्ट डिलीट करने की चुनौती

सोशल मीडिया पर जब कुछ ट्रोलर्स और फैंस ने उन्हें इस पोस्ट के बाद अनफॉलो करने या बायकॉट करने की बात कही, तो अरिजीत ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें अपने करियर या फैंस खोने का कोई डर नहीं है और वे छात्रों के हक में अपनी आवाज उठाते रहेंगे। बता दें कि अरिजीत सिंह फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो विवादों से दूर रहते हैं। ऐसे में इस बार सरकार और प्रशासन के खिलाफ उनका यह बेहद कड़ा रुख फैंस के लिए चौंकाने वाला है।



Created On :   23 July 2026 6:34 PM IST

Tags

Next Story