Bigg Boss 20: इंतजार हुआ खत्म! रियालटी शो ‘बिग बॉस 20' का ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान

इंतजार हुआ खत्म! रियालटी शो ‘बिग बॉस 20 का ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान
बिग बॉस के नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। मेकर्स ने हाल ही में 20वें सीजन का फर्स्ट लुक शेयर करने के साथ ही एक और बड़ा धमाका किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर ‘बिग बॉस 20' की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान ही शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शो का पहला प्रोमो और नया आइकॉनिक आई लोगो जारी किया है।

यह भी पढ़े -यादों में महमूद जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

नए डिजाइन में तैयार किया गया यह लोगो शो के 20 साल पूरे होने का जश्न भी दर्शाता है। प्रोमो के साथ कैप्शन दिया गया, ‘दो दशक बाद भी सबसे आइकॉनिक', जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान अपने दमदार अंदाज में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते और दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक शो की प्रीमियर डेट और प्रतियोगियों की सूची का खुलासा नहीं किया है। इसके बावजूद ‘बिग बॉस 20' की घोषणा और नए लोगो ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। अब सभी की निगाहें शो के प्रीमियर और कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Created On :   22 July 2026 6:33 PM IST

Tags

Next Story