Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को टक्कर दे रही फिल्म 'धमाल 4'? जानें दूसरे मंगलवार को कितनी हुई कमाई

हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी को टक्कर दे रही फिल्म धमाल 4? जानें दूसरे मंगलवार को कितनी हुई कमाई
सिनेमाघरों में 'धमाल 4' का अब भी जलवा बरकरार है। बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' के दबदबे के बावजूद इसने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक तमाम फिल्में लगी हुई हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 तारीख को भारत के थिएटर्स में रिलीज हुई थी। वहीं इसी के साथ अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने बारहवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद इसके कलेक्शन में कमी आई है। लेकिन फिर भी अपनी धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है।

'धमाल 4' की कमाई

'धमाल 4' ने आज दूसरे मंगलवार बॉक्स ऑफिस पर 3.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 131.03 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से इसने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में 'धमाल 4' ने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आठवें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। नौवें दिन इसने 10.25 करोड़ रुपये कमाए। दसवें दिन इसने 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ग्यारहवें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

'द ओडिसी' से मुकाबला

बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' से है। आज पांचवें दिन इस फिल्म ने 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल इसने 8.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 76.45 करोड़ रुपये हो गया है।


Created On :   22 July 2026 10:42 AM IST

Tags

Next Story