Lock Upp 2 Update: 'लॉक अप 2' में फिर हुआ बवाल, ट्रोल हुए टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा को किया था गंदा इशारा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रियलिटी शो लॉकअप 2 में हर नए एपिसोड के साथ नए राज सामने आते जा रहे हैं। कुछ समय पहल एक्टर राम कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलर किया गया और अब इस बार टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक नया विवाद ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में आए प्रोमो में कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा की आलोचना हो रही है, क्योंकि उन्हें एक बहस के दौरान साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को 'मिडल फिंगर' दिखाते हुए देखा गया।
यह भी पढ़े -जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नसीरुद्दीन शाह ने प्रशासन को घेरा, प्रीति जिंटा ने की बातचीत की अपील
हर्षद ने दिखाई मिडिल फिंगर
मंगलवार को नेटफ्लिक्स की तरफ से शेयर किए गए प्रोमो में, हर्षद को श्रेया से गैंग लीडर की बात सुनने और उनके निर्देशों का पालन करने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, जब श्रेया उनसे दखल न देने के लिए कहती हैं, तो एक्टर अपना आपा खो बैठते हैं और उन्हें मिडल फिंगर दिखाकर वहां से चले जाते हैं। शो के पहले हफ्ते से ही हर्षद और श्रेया के बीच अनबन चल रही है। इससे पहले, हर्षद ने श्रेया पर उन्हें मैनिपुलेट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था, जबकि श्रेया का कहना था कि उन्होंने बस उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़े -पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है'
यूजर्स ने किया ट्रोल
प्रोमो रिलीज होने के तुरंत बाद, यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई यूजर्स ने हर्षद के व्यवहार की आलोचना की। कुछ दर्शकों ने तो उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग भी की। एक यूजर ने लिखा 'बचकाना हरकतें करने वाला हर्षद। एकता को उन दोनों की फीस का 80% हिस्सा ओवरएक्टिंग के लिए काट लेना चाहिए।' एक अन्य ने कमेंट किया 'मुझे यह इंसान बिल्कुल पसंद नहीं है। प्लीज उसे बाहर निकालो।'
यह भी पढ़े -संजू बाबा की दुल्हन बनने से पहले मान्यता दत्त फिल्मों में आजमा चुकी थीं किस्मत, 'गंगाजल' से मिली पहचान
Created On :   22 July 2026 11:05 AM IST












