Naseeruddin Shah on CJP Protest: नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली पुलिस को कहा गुंडा, छात्रों पर लाठीचार्ज करने पर भड़के एक्टर बोले-‘गुस्से से खौल रहा हूं’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने चल रहे छात्र प्रदर्शन पर अब अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों की तुलना अमेरिका के ICE एजेंट्स से की। अपने गुस्से भरे संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें देखकर उन्हें बहुत दुख और गुस्सा आया, लेकिन उन्होंने युवाओं से हिम्मत न हारने और लड़ाई जारी रखने की अपील भी की। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी।
छात्रों पर हमले से नाराज हुए नसीरुद्दीन शाह
CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के एक दिन बाद नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो संदेश जारी किया। यह वीडियो CJP के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मंगलवार रात को शेयर किया गया। उर्दू में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने।’
यह भी पढ़े -आनंद बक्शी की पुण्यतिथि पर सुभाष घई की खास पहल, 'व्हिसलिंग वुड्स' में शुरू किया कविता लेखन कोर्स
Legendary actor Naseeruddin Shah shares a video, fuming about the way youth were beaten up yesterday in Delhi. He reminds the government, “Sab yaad rakha jayega”
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 21, 2026
Thank you sir for your voice and solidarity 🙏 pic.twitter.com/pDmp2G4U3R
मुझे अमेरिका के ICE एजेंट्स की याद दिलाते हैं
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर उन्होंने आगे कहा, ‘इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं यह देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह जुल्म किया जा रहा है उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमेरिका के ICE एजेंट्स की याद दिलाते हैं, मुंह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और यह भी सोचो कि तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन जरूर मिलेगा।’
यह भी पढ़े -अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के साथ मनाया 'सिंघम' के 15 पूरे होने का जश्न, शेयर किया आइकोनिक क्लिप
आप अपनी लड़ाई लड़ते रहें
अपने वीडियो के आखिर में उन्होंने छात्रों से अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं इन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं कि हिम्मत न हारें। बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है। बहुत से लोग आपके साथ हैं। आप अपनी लड़ाई लड़ते रहें। मुझे हमारे देश की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और अब वह उम्मीद और बढ़ गई है। हम आपके साथ हैं।’
Created On :   22 July 2026 1:09 PM IST












