Piyush Mishra Injury: बाथरूम में फिसलकर गिरे एक्टर पीयूष मिश्रा, आई गंभीर चोट, 'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर ने दिया अपडेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सिंगर और राइटर पीयूष मिश्रा एख हासदे का शिकार हो गए हैं। एक्टर पैर फिसलने के चलते बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें इस हादसे में गंभीर चोट आई है। एक्टर के लिए फिलहाल बिस्तर से उठना तक मुश्किल हो रहा है। पीयूष के साथ हुए इस हादसे का खुलासा दुल्हनिया ले आएगी के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने किया है।
यह भी पढ़े -'ऑपरेशन सफेद सागर' में अपने किरदार को दीया मिर्जा ने बताया खास, कहा- एयरफोर्स परिवारों की हिम्मत ने दी प्रेरणा
हाथ हुआ फ्रैक्चर, बिस्तर से उठना मुश्किल
बता दें कि पीयूष मिश्रा जल्द ही फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' में नजर आने वाले हैं। इसका डायरेक्शन आकाशादित्य लामा ने किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान पीयूष मिश्रा को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घर के बाथरूम में पैर फिसलने के कारण उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है उनके लिए बिस्तर से उठना तक मुश्किल हो रहा है। डॉक्टर्स से बेड रेस्ट की सलाह मिलने के चलते अब पीयूष मिश्रा पूरी तरह से अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन और इवेंट्स से दूर रहेंगे।
यह भी पढ़े -लॉक अप सीजन 2 'लवबर्ड्स' कहने पर बढ़ा विवाद, शिल्पा शिंदे पर भड़के हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी
कब रिलीज होगी पीयूष मिश्रा की 'दुल्हनिया ले आएगी'?
'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का देखने को मिलेगा। शादी की अफरा-तफरी और पारिवारिक रिश्तों पर बेस्ड इस फिल्म में पीयूष के साथ खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी।
Created On :   22 July 2026 2:20 PM IST












