3 idiots Re Release: आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' नहीं हो रही री-रिलीज, मेकर्स ने पोस्ट करके दी जानकारी बोले- झूठी हैं खबरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते कुछ दिनों से आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने की खबरें चर्चा में हैं। मंगलवार से ही सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' टीचर्स डे के मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। और साथ में इसे छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन और आमिर के बयान से भी जोड़ा जा रहा है। इसी बीच अब मेकर्स ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है और ये जानकारी दी है की फिल्म दोबारा रिलीज होगी या नहीं।
री रिलीज हो रही है '3 इडियट्स'?
बता दें कि बुधवार दोपहर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर कर '3 इडियट्स' बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने इन सभी दावों को गलत बताया। उन्होंने लिखा, "हाल ही में मीडिया में आई उन खबरों के बारे में जिनमें दावा किया गया है कि '3 इडियट्स' 4 सितंबर को दोबारा रिलीज होगी, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स यह साफ करना चाहता है कि ये खबरें झूठी और फैक्ट्स के हिसाब से गलत हैं। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि वे सिर्फ उनके ऑफिशियल चैनलों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, "हम मीडिया के लोगों और फैंन्स से गुजारिश करते हैं कि वे सिर्फ 'विधु विनोद चोपड़ा फ़िल्म्स' के वेरिफाइड चैनलों पर की गई ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर ही भरोसा करें।"
ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म
थ्री इडियट्स 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी। ये तीन दोस्तों की कहानी है, जिसका डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था और इसके प्रोड्यसूर थे विधु विनोद चोपड़ा। फिल्म में आमिर खान के साथ शरमन जोशी और आर माधवन ने भी लीड रोल निभाया था। वहीं मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान, बोमन ईरानी, ओमी वैद्य, परीक्षित साहनी और मोना सिंह जैसे कलाकार भी इसका हिस्सा थे। फिल्म का बजट 55 करोड़ रुपये था जबकि दुनियाभर में इसने करीब 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Created On :   22 July 2026 2:57 PM IST












