The Scam-Leaked Teaser: नीट पेपर लीक पर चल रहे प्रोटेस्ट के बीच आया वेब सीरीज 'द स्कैम- लीक्ड' का टीजर, जानें कहां होगी रिलीज

नीट पेपर लीक पर चल रहे प्रोटेस्ट के बीच आया वेब सीरीज द स्कैम- लीक्ड का टीजर, जानें कहां होगी रिलीज
बीते दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर मंतर से संसद तक मार्च किया, जहां बड़ी संख्या में लोग छात्रों को सपोर्ट करने आए। इस दौरान प्रदर्शन हिंसक भी हुआ। प्रदर्शन अब भी जारी है। इस बीच इसी अब वेब सीरीज 'द स्कैम- लीक्ड' का टीजर कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों NEET पेपर लीक को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरू हुए प्रदर्शन अब मुंबई सहित कई और शहरों तक पहुंच रहे हैं। बीते दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर मंतर से संसद तक मार्च किया, जहां बड़ी संख्या में लोग छात्रों को सपोर्ट करने आए। इस दौरान प्रदर्शन हिंसक भी हुआ। प्रदर्शन अब भी जारी है। इस बीच इसी अब वेब सीरीज 'द स्कैम- लीक्ड' का टीजर कर दिया गया है।

जी5 पर रिलीज होगी पेपर लीक के मुद्दे पर बनी सीरीज

पूरे देश में जब मेडिकल के पेपर लीक का मामला सामना आया। छात्र सड़कों पर आंदोलन करने उतरे हैं। तब आज बुधवार को वेब सीरीज 'द स्कैम-लीक्ड' का टीजर जारी हुआ है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक देगी। सीरीज का विषय मेडिकल पेपर लीक विषय से मिलता हुआ है। टीजर के साथ कैप्शन लिखा है, 'एक पेपर। लाखों सपने। एक लीक। देश हैरान'।

कैसा है टीजर

जी5 ने टीजर जारी किया है। इसमें दिखाया जा सकता है कि परीक्षा से ठीक पहले गोदाम से पेपर लीक हो रहे हैं। कारखाने में परीक्षा के पर्चों की छपाई हो रही है। इसी बीच पेपर लीक कर दिया जाता है। इसे कैसे अंजाम दिया गया, इसकी एक झलक दिखाई गई है। इसके बाद सीधे समाचारों में ब्रेकिंग न्यूज फ्लैश होती है कि नीट का पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक होने के बाद स्टूडेंट्स के चेहरों पर मायूसी और गुस्से के भाव देखने को मिलते हैं। सवाल उठता है कि आखिर कैसे पेपर लीक हुआ? इसी बीच एक दिल दहला देने वाल मंजर दिखाई देता है।

Created On :   22 July 2026 4:22 PM IST

Tags

Next Story