Virat Kohli-Anushka Sharma: वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, सादगी भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, सादगी भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में यह चर्चित जोड़ी वृंदावन स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में यह चर्चित जोड़ी वृंदावन स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। आश्रम से बाहर निकलते हुए दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में विराट और अनुष्का बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। दर्शन के बाद दोनों नंगे पैर आश्रम से बाहर निकलते दिखाई दिए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था। उनके इस सहज और सरल व्यवहार ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

फैंस दोनों की विनम्रता और आध्यात्मिक जुड़ाव की जमकर सराहना कर रहे हैं। लुक की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने सफेद और नीले प्रिंट वाला सूट पहन रखा था। उन्होंने सिर पर मैचिंग दुपट्टा ओढ़ा हुआ था और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। वहीं विराट कोहली ब्राउन शर्ट और क्रीम रंग के पायजामे में नजर आए। उन्होंने भी फेस मास्क पहन रखा था और उनके माथे पर तिलक साफ दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़े -'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज, पुराने सिग्नेचर डांस मूव्स में नजर आए राघव जुयाल

बता दें कि विराट और अनुष्का इन दिनों लंदन में रहते हैं, लेकिन समय-समय पर भारत आकर धार्मिक स्थलों के दर्शन करते रहते हैं। दोनों वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के भी दर्शन कर चुके हैं और उनसे गुरु दीक्षा लेने की बात भी सामने आ चुकी है। इसके बाद से दोनों अक्सर गले में तुलसी की कंठी माला पहने नजर आते हैं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी की थी। दोनों बेटी वामिका और बेटे अकाय के माता-पिता हैं। अब वृंदावन से सामने आया उनका यह वीडियो एक बार फिर उनके आध्यात्मिक पक्ष और सादगी भरे जीवन की चर्चा का विषय बन गया है।

Created On :   22 July 2026 5:00 PM IST

Tags

Next Story