Jana Nayagan Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’, रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों, 7 लाख टिकट बिके

एडवांस बुकिंग में छाई थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’, रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों, 7 लाख टिकट बिके
विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही शानदार कमाई कर रही है। एडवांस बुकिंग में किया करोड़ों का कलेक्शन।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही ‘जन नायकन' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में भारतीय केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने करीब सात महीने से अटकी इस फिल्म को कुछ बदलावों के साथ रिलीज की मंजूरी दे दी है। रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है। और रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एडवांस बुकिंग में ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में रिलीज से एक दिन पहले ही 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है, जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। अगर ब्लॉक सीट्स को हटाया जाए तो भी फिल्म करीब 14 करोड़ रुपये की टिकट सेल कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा तमिल वर्जन का है। तमिलनाडु से करीब 7.90 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है, जहां से 6.03 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, खासकर बेंगलुरु में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है। केरल से भी 1.91 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई है।

बेंगलुरु में हुई सबसे ज्यादा बुकिंग

शहरों की बात करें तो बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां से 5.99 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। इसके बाद चेन्नई 1.86 करोड़, कोयंबटूर 90 लाख और हैदराबाद, मदुरै, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों से भी अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। एच विनोथ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, नारायण और नासर जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Created On :   22 July 2026 3:31 PM IST

Tags

Next Story