Delhi Student Movement: 'हमारे देश के स्टूडेंट एकजुट', छात्र आंदोलन पर सलमान खान का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि जो आंदोलन शांति से होना था उसने हिंसक रूप ले लिया, जिसे देखकर काफी दुख हुआ। इसके आगे उन्होंने ये भी लिखा कि उन्हें खुशी हुई कि हमारे देश के स्टूडेंट्स अच्छी एजुकेशन के लिए एकजुट हुए।
यह भी पढ़े -छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए'
सलमान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'ये एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया, ये देखकर बहुत दुख हुआ। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए उन्हें देखकर मेरा दिल बहुत दुखी है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए हमारे देश के स्टूडेंट एकजुट हुए हैं और उनके पेरेटेंस ने भी उनका साथ दिया ये देखकर मुझे खुशी हुई।'
यह भी पढ़े -इंतजार हुआ खत्म! रियालटी शो ‘बिग बॉस 20' का ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान
सलमान खान ने आगे लिखा, 'मैं उनके (छात्रों) इस कदम की सच में सराहना करता हूं। स्टूडेंट ने ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपने फ्यूचर बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। ये आंदोलन ही सही तरीका है। स्टूडेंट्स ने इसे सही तरीके से किया। वो बहुत साहसी और बहादुर हैं। एजुकेशन के लिए मोटिवेटेड ये जेनरेशन भारत का नाम रोशन करेगी।'
Created On :   22 July 2026 11:29 PM IST












