Student Protest: छात्र आंदोलन के समर्थन में आए बॉलीवुड सितारे, जंतर मंतर पहुंचीं हुमा कुरैशी और इमरान खान भी हुआ शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र नीट परीक्षा लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते दिनों इसी मुद्दे पर जंतर मंतर से संसद तक मार्च किया गया था। अब स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सेलेब्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। हुमा कुरैशी अपने भाई के साथ जंतर मंतर पर पहुंचीं। वहीं, मुंबई में इमरान खान ने मार्च में हिस्सा लिया। वहीं बीते दिन आयशा खान भी सपोर्ट के लिए पहुंची थी जहां पर पुलिस से उन्हें हिरासत में ले लिया था। वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सलमान खान ने भी छात्रों को सपोर्ट में पोस्ट किया।
आधी रात जंतर मंतर पहुंचे हुमा कुरैशी-साकिब सलीम
हुमा कुरैशी बीती रात दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचीं। उनके भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर साकिब सलीम भी साथ नजर आए। दोनों भाई-बहन छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे।
यह भी पढ़े -'जन नायकन' रिव्यू थलापति विजय ने आखिरी फिल्म में छोड़ी गहरी छाप, एक्शन और इमोशन का दिखा शानदार मेल
भाई साकिब भी दिखे साथ
प्रदर्शन स्थल से दोनों भाई-बहनों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में हुमा को छात्रों के समर्थन में वहां मौजूद देखा गया है। रात करीब एक बजे हुमा और साकिब वहां पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए।
इमरान खान ने भी जताया समर्थन
मुंबई में भी नीट परीक्षा लीक के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन बुधवार को इमरान खान छात्रों के विरोध मार्च में शामिल हुए। उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर CJP के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया। मार्च के वीडियो में एक्टर को बारिश में सैकड़ों छात्रों के साथ चलते, प्रदर्शनकारियों का अभिवादन करते, सेल्फी के लिए पोज देते देखा गया है।
यह भी पढ़े -'लॉकअप सच या सजा' में हर्षद चोपड़ा पर बरसीं फराह खान, बोलीं- 'अगर आपकी एक्टिंग खत्म हो गई हो तो...'
आलिया भट्ट ने किया सपोर्ट
बता दें कि स्टूडेंट्स के इस प्रोटेस्ट को कई सितारों का समर्थन मिल रहा है। बीते दिन देर रात सलमान खान ने भी इस पर रिएक्शन दिया और सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर छात्रों के प्रति समर्थन जताया। इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी सपोर्ट किया है।
Created On :   23 July 2026 1:50 PM IST












