Jana Nayagan Movie Release: मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति की 'जन नायकन' की रिलीज पर जश्न में डूबे फैंस, सिनेमाघरों में भारी संख्या में उमड़े दर्शक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की फिल्म 'जन नायकन' आज गुरुवार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपनी रिलीज से करीब सात महीने की देरी से फिल्म ने दस्तक दी है। इस मौके पर थलापति के फैंस उत्सव की तरह जश्न मना रहे हैं और फिल्म का भव्य स्वागत किया है। फिल्म देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड है और सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े -नाना की पुण्यतिथि पर भावुक हुए प्रतीक स्मिता पाटिल, लिखा-आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे हीरो
फैंस ने मनाया जश्न
खबरों के मुताबिक, तमिलनाडु में बुधवार शाम को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जन नायकन' की थिएटर रिलीज का जश्न मनाया गया। इस दौरान प्रोफेशनल लाइटिंग सिस्टम से चमकीले रंगों के साथ खास डांस शो आयोजित किए गए। चेन्नई में वुडलैंड्स और कैसीनो जैसे थिएटरों में फिल्म के आगमन पर खास सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विजय का स्वागत करने के लिए रात को आसमान में लेजर बीम छोड़ी गईं और प्रशंसकों ने जोशीले गानों पर झूमकर डांस किया।
VIDEO | Kerala: Vijay fans gather outside theatres in Thiruvananthapuram to celebrate the release of his last film 'Jana Nayagan', express mixed emotions.#JanaNayagan
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/flPzggEaXE
सिनेमाघरों में देखी जा रही रौनक
अब जब आज गुरुवार को फिल्म रिलीज हो गई है तो सिनेमाघरों में भी खूब रौनक है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें विजय की फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की खुशी देखते बन रही है।
यह भी पढ़े -छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए'
THALAPATHY MODE ON 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥#JanaNayagan pic.twitter.com/s2ZmZNu6gS
— Harish N S (@Harish_NS149) July 23, 2026
थलापति को देख क्रेजी हुए फैंस
फिल्म 'जन नायकन' बतौर एक्टर विजय की आखिरी फिल्म कही जा रही है। अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं और राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों ने जैसे ही स्क्रीन पर अभिनेता को देखा वे क्रेजी हो गए।
VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: Fans celebrate the release of Chief Minister C Joseph Vijay's film Jana Nayagan.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/S1t0aDPEce
कार पर थलापति की तस्वीरें कराईं पेंट
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Fans of Actor and Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay reach Rohini Theatre in Koyambedu on their cars and bikes wrapped with posters of the actor.
— ANI (@ANI) July 23, 2026
Vijay's movie 'Jana Nayagan' is releasing in theatres worldwide today. pic.twitter.com/0P7H7GJbo4
प्रशंसकों ने उतारी विजय की आरती
यह भी पढ़े -'अनुशासन में यकीन रखता है मेरा किरदार', 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' पर बोले आदिल हुसैन
#WATCH | Madurai: Fans of Actor and Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay celebrate as the movie 'Jana Nayagan' is all set to hit theatres worldwide today. pic.twitter.com/PlvbrmVWrs
— ANI (@ANI) July 23, 2026
विजय की तस्वीरें और पोस्टर थाम मोटरसाइकिल पर निकले फैंस
#JanaNayagan Marana Mass FDFS OUR FORT 🥵💥 https://t.co/5V6cjzIArY
— ATK (@ATK_Maduraai) July 23, 2026
Created On :  
