TribeVerse Reality Show: आर्मी के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में एंट्री करने जा रही दिशा पाटनी की बहन खुशबू, इस रियलिटी शो को करेंगी होस्ट

आर्मी के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में एंट्री करने जा रही दिशा पाटनी की बहन खुशबू, इस रियलिटी शो को करेंगी होस्ट
एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर के पद से रिटायर हुईं और वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग युवा लड़कियों को देती हैं। अब वे एंटरटेनमेंट की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर के पद से रिटायर हुईं और वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग युवा लड़कियों को देती हैं। साथ ही सोशल वर्कर भी करती रहती हैं। अब वे एंटरटेनमेंट की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। खुशबू एक रियलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’ को होस्ट करेंगी। इस शो का पहला प्रोमो खूशबू ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। इसमें इंफ्लुएंसर अभिषेक मल्हान भी उनके साथ रियलिटी शो को होस्ट करेंगे।

क्या है ‘ट्राइबवर्स’ रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट?

खूशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘ट्राइबवर्स’ रियलिटी शो का प्रोमो शेयर किया है। इसका कॉन्सेप्ट काफी अलग दिख रहा है। शो में नागालैंड की मशहूर कोनयाक ट्राइव के साथ कुछ इंफ्लुएंसर को रहना होगा। ट्राइब के साथ ही खाना-पीना, रहना और जीना होगा। यह शो उन इंफ्लुएंसर्स के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।

‘ट्राइबवर्स’ रियलिटी शो जीयोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। यह शो 17 अप्रैल से दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस शो में खूशबू पाटनी और अभिषेक मल्हान, कंटेस्टेंट्स को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकालेंगे और एक नए कल्चर का एक्सपीरियंस करवाएंगे।


Created On :   11 April 2026 12:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story