Jana Nayagan Leak: थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के लीक होने पर फूटा साउथ स्टार्स का गुस्सा, कमल हासन से विजय देवरकोंडा ने कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज सीबीएफसी सर्टिफिकेशन के पेंच में फंसी हुई है। ऐसे में लंबे समय से फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि ये थलतपि की आखिरी फिल्म होने वाली है। लेकिन इससे पहले अनरिलिज्ड फिल्म 'जना नायगन' के पायरेसी वेबसाइटों पर लीक होने से फिल्म जगत में हलचल मच गई है। जब फिल्म के एचडी प्रिंट पहली बार ऑनलाइन सामने आए, तब से तमिल और तेलुगु फिल्म जगत के कई लोगों ने इस लीक की निंदा की है। दिग्गज अभिनेता कमल हासन और विजय देवरकोंडा ने भी अब इस लीक की कड़ी आलोचना करते हुए इनडायरेक्टली सीबीएफसी को जिम्मेदार ठहराया है।
यह भी पढ़े -‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
'जन नायगन' के लीक होने पर भड़के कमल हासन
The leak of #Jananayagan is not an accident - it is the result of systemic failure. Had due process been timely, we would not be here. Inordinate delays in certification created fertile ground for piracy. When legal access is stalled, illegitimate channels take over.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 10, 2026
Piracy is…
विजय देवरकोंडा ने भी जना नायगन की कड़ी निंदा की
The #JanaNayagan leak makes me angry.
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) April 11, 2026
I’ve experienced personally the pain and sense of loss when something like this happens, early in my career. You feel like a target, you feel a loss of hope, it’s not just about me, there are co-actors, directors, producers, and so many who…
जन नायगन के लीक होने से शॉक में रजनीकांत
वहीं रजनीकांत ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में जननायगन के लीक होने पर "शॉक और दर्द" जाहिर किया। उन्होंने आगे लिखा, "किसी ने इंटरनेट पर 'जना नायगन' फिल्म लीक कर दी है, जिससे लोगों को गहरा सदमा और पीड़ा हुई है। फिल्म संगठनों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए, भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जाना चाहिए।"
ஜனநாயகன் திரைப்படம் இணையத்தில் யாராலோ வெளியிடப்பட்டிருப்பது அதிர்ச்சியையும்,வேதனையையும் அளிக்கிறது.
— Rajinikanth (@rajinikanth) April 10, 2026
திரை அமைப்புகள் இதற்கு எதிராகக் குரல் எழுப்பி, அரசு இதைச் செய்தவர்களைக் கண்டுபிடித்து கடுமையான தண்டனை அளிக்க வேண்டும்.
இது போன்ற குற்றம் இனியும் தொடரக்கூடாது.
जना नायगन के बारे में
एच. विनोथ द्वारा निर्देशित जना नायगन, विजय की अपनी पार्टी टीवीके के साथ राजनीति में उतरने से पहले उनकी आखिरी फिल्म होगी। पार्टी और विजय आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। विजय, जो आज सबसे चर्चित तमिल स्टार हैं, ने आरोप लगाया है कि फिल्म में देरी उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है। बता दें कि ये एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और मामिता बाजू भी मुख्य भूमिका में हैं।
Created On :   11 April 2026 6:51 PM IST












